Home
Apps

WhatsApp Custom Chat Lists: जानें क्या है व्हाट्सऐप का नया फीचर और क्या होंगे इसके फायदे

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नई अपडेट पेश कर रहा है। पिछले महीने इस ऐप में यूजर्स के लिए स्टेटस लाइक फीचर से लेकर लो लाइट मोड फीचर तक जोड़े गए हैं। यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर समस्त सुविधाएं देने के लिए कंपनी की कोशिश जारी है।

अब व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए फिर कुछ नया लेकर आया है, जिसमें यूजर्स को अपनी चैट को मेनेज करना आसाना होगा। बता दें कि अब कंपनी ने WhatsApp Custom Chat Lists फीचर पेश किया है, जो कि यूजर्स को चैट फिल्टर करने में मदद करेगा।

WhatsApp Custom Chat Lists फीचर से चैट को फिल्टर करना होगा आसान

क्या है WhatsApp Custom Chat Lists फीचर

व्हाट्सऐप पर आपके कई सारे फ्रेंड्स होंगे, अब ऐसे में हर बार अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट से बात करने के लिए आपको उनका नाम सर्च करना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा और नहीं करना होगा। अब आप ऐप में एक कस्टम लिस्ट तैयार कर सकेंगे और इस लिस्ट को अपनी मर्जी के अनुसार नाम भी दे सकेंगे।

WhatsApp Custom Chat Lists फीचर के आने से आप लोगों को ये फायदा होगा कि आप तेजी से उन ग्रुप्स और इंडिविजुअल चैट्स को एक्सेस कर पाएंगे, जिनसे आप ज्यादा बातें करते हैं। वहीं, इस नए फीचर की जानकारी WhatsApp ने अपने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से दी है।

किसे मिलेगा लेटेस्ट फीचर

WhatsApp Custom Chat Lists फीचर ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है। ऐसे में सभी यूजर्स तक पहुंचने में इसे कुछ हफ्तों का समय लग सकता है।

ये फीचर आपकी चैट को आसान बनाते हुए फैमिली, दोस्तों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए अलग-अलग लिस्ट बनाने की सुविधा देगा। यानी की इस नए फीचर की मदद से चैट को फिल्टर करना आसान हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now WhatsApp has introduced WhatsApp Custom Chat Lists feature, which will help users to filter chats.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X