Home
Apps

WhatsApp के ये 3 Hidden फीचर्स जो है आपके लिए बेहद खास

सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अभी भी अपने प्रतिद्वंद्वी जैसे टेलीग्राम या सिग्नल द्वारा चुनौती दिए जाने के बाद भी मार्केट में सबसे अधिक हावी मैसेजिंग ऐप में से एक है। इसका एक कारण व्हाट्सएप द्वारा प्रदान किये जाने वाले बहुत सारे फीचर्स है जिसे वह नियमित अपडेट के साथ लगातार जारी करता रहा है। साथ ही इस साल यानि 2021 में भी WhatsApp ने कई सारे बेहतरीन फीचर्स पेश किए है।

WhatsApp के ये 3 Hidden फीचर्स जो है आपके लिए बेहद खास

व्हाट्सएप में बहुत सारी विशेषताएं छिपी रहती हैं जो कि सबसे पुराना यूजर्स भी नहीं ढूंढ सकता है, हालांकि, ये फीचर आपके चैट को आपके परिवार और दोस्तों के बीच खड़ा करने में मदद कर सकती हैं। नीचे तीन ऐसे फीचर्स के बारे में बताया है जिन्हें आपको भी अवश्य जानना चाहिए जो हर किसी को पता नहीं है।

WhatsApp ये तीन बेहतरीन ट्रिक्स आपको भी पता होने चाहिए

यहाँ पर हमने नीचे WhatsApp के उन 3 शानदार ट्रिक्स के बारे में विस्तार से बताया है जो है तो कॉमन लेकिन बहुत से लोगों को पता नहीं है। इस कारण यदि आप भी इनको आजमाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को ठीक से पढ़ लें:

स्ट्राइकथ्रू टेक्स्ट (Strikethrough Text)

WhatsApp चैट का उपयोग करते समय स्ट्राइकथ्रू (Strikethrough Text) फीचर व्हाट्सएप की सबसे दिलचस्प फीचर्स में से एक है। स्ट्राइकथ्रू फीचर वैसा ही है जैसा आप नोटबुक पर लिखते समय किसी चीज को कट करते हैं और व्हाट्सएप पर भी ऐसा ही किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से यूजर्स इस फीचर के तहत चुने गए टेक्स्ट के ऊपर एक लाइन खींच सकते हैं। स्ट्राइकथ्रू का उपयोग आम तौर पर यह दर्शाने के लिए किया जाता है कि कुछ गलत है या इसे पढ़ने वाले व्यक्ति को अनदेखा करना चाहिए। स्ट्राइकथ्रू टेक्स्ट फीचर का उपयोग काफी सरल है क्योंकि यूजर्स को बस प्रत्येक साइड एक टिल्ड कैरेक्टर रखकर टेक्स्ट लिखना होता है उदाहरण के लिए ~ Strikethrough Text ~ S̶t̶r̶i̶k̶e̶t̶h̶r̶o̶u̶g̶h̶ ̶T̶e̶x̶t̶)̶

इटैलिक टेक्स्ट (Italics Text)

यूजर्स हमेशा टेक्स्ट पर इटैलिक का उपयोग करके अपने टेक्स्ट को सबसे अलग और अद्वितीय बना सकते हैं। WhatsApp अपने यूजर्स को एक बहुत ही सरल विधि का उपयोग करके टेक्स्ट को इटैलिक बनाने की सुविधा देता है। टेक्स्ट को इटैलिक में डालने के लिए, यूजर्स को बस टेक्स्ट के प्रत्येक साइड एक अंडरस्कोर लगाना होगा उदाहरण के लिए - _Italics Text_ (𝘐𝘵𝘢𝘭𝘪𝘤𝘴 𝘛𝘦𝘹𝘵)

बोल्ड टेक्स्ट (Bold Text)

WhatsApp पर यूजर्स किसी भी टेक्स्ट को बोल्ड भी कर सकता हैं। इससे वो थोड़ा बाकी टेक्स्ट से अलग नजर आने लगता है। बोल्ड टेक्स्ट जैसे किसी को कोई खबर भेज रहे हैं, या ऑनलाइन विधि भेज रहे हैं, तो उसमें सब हेडिंग बनाकर भेज सकते हैं। व्हाट्सएप पर बोल्ड टेक्स्ट बनाना बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको प्रत्येक साइड स्टार लगाना है, उदाहरण के लिए - *Bold Text* टेक्स्ट (𝐁𝐨𝐥𝐝 𝐓𝐞𝐱𝐭) ।

तो ये कुछ अनजाने फीचर्स जो आपकी व्हाट्सएप चैट को काफी बेहतर बना सकती है अगर आप ज्यादा टेक्स्ट मैसेजिंग को महत्व देते हैं तो। इसके अलावा और भी कई शानदार फीचर्स है जिससे चैट का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। तो आप भी इन बेहतरीन ट्रिक्स को आजमा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp 3 Hidden Features You Should Know
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X