Whatsapp ने जोड़े 3 कमाल के चैट फिल्टर, आपकी मैसेज जर्नी को बनाएंगे आसान
Whatsapp दुनिया भर के लोगों को अपनी बहतरीन सर्विस प्रोवाइड कर रहा है और डेली इसमें कुछ ना कुछ नया लेकर आता है। Whatsapp ने अपने ऐप में कई सारे फीचर्स को जोड़ा हैं, जिससे यूजर्स को एक ही जगह पर सभी तरह की फैसिलिटीज आसानी से मिल सके। व्हाट्सऐप एक ऐसे रियल कम्युनिकेशन ऐप के रूप में उभर कर सामने आया है, जिसने सभी के लिए मैसेजिंग की सुविधा को फास्ट और ईजी बना दिया है।
Whatsapp पर आपको चाहे दोस्तों के साथ कम्युनिकेट करना हो, ऑफिस का काम करना हो या फिर बिजनेस से जुड़ा हुआ कुछ अपडेट करना हो, इसके जरिए आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि आपके Whatsapp में सैकड़ों चैट हैं, जिसमें से कभी-कभी जरूरी मैसेजेस को सर्च करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का भी Whatsapp ने समाधान ढूंढ निकाला है।

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप नया अपडेट लेकर आया है, जिसमें आप आसानी से अपने मैसेज को सर्च कर सकेंगे। अब से व्हाट्सऐप में 3 चैट फिल्टर होंगे : All, Unread और Grpoup। आप इन तीनों फिल्टर को अपनी चैट शीर्ष पर देख सकते हैं और उन पर टैप या क्लिक करके लागू कर सकते हैं। साथ ही आप फिल्टर व्यूज के बीच स्विच करने के लिए लेफ्ट और राइट साइड में स्वाइप भी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस चैट फिल्टर का इस्तेमाल करने की प्रोसेस के बारे में।
जब भी किसी फिल्टर को चुना जाता है, तो वह हाइलाइट किया जाएगा और यह फिल्टर तब तक लागू रहेगा, जब तक कि आप बाहर आकर Whatsapp को रीओपन नहीं करते है या फिर फिल्टर व्यूज को नहीं बदल देते हैं। इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि फिल्टर का नाम पहले ही सेट है और इसमें किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।
Whatsapp का कहना है कि चैट को इन फिल्टर के भीतर दोबारा से वर्गीकृत और व्यवस्थित नहीं किया जा सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चैट फिल्टर का इस्तेमाल करके आप किस तरीके से मैसेजेस को सर्च कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन पर Whatsapp को लॉन्च करना होगा। इसके बाद चैट टैब पर जाएं, जो कि आपकी स्क्रीन के नीचे नजर आता है। यहां पर आप अपनी सभी चैट को सीक्वेंस में सेट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी चैट की पूरी हिस्ट्री देखना चाहते हैं, तो बस आप अपनी चैट लिस्ट के टॉप पर 'ऑल फिल्टर' पर टैप करें। यह एक प्रकार का डिफॉल्ट व्यू है।
अगर आप से कोई चैट छूट गई है तो इसके लिए आप 'अनरीड फिल्टर' पर टैप कर सकते हैं। यह फिल्टर अनरीड मैसेजेस वाली चैट को दिखाएगा। इसके बाद आप थर्ड ऑप्शन 'ग्रुप चैट' पर जाएं, क्या आपको अपने ग्रुप डिसकशन तक स्पीड से पहुंच बनाने की आवश्यकता है? इसके लिए आपको ग्रुप फिल्टर पर टैप करना होगा। ग्रुप फिल्टर पर टैप करते ही यह आपकी सभी ग्रुप चैट को स्क्रीन पर दिखाएगा।
Whatsapp द्वारा पेश किए जा रहे इस खास फिल्टर की मदद से यूजर्स को जरूरी मैसेजेस तक पहुंचना आसाना होगा। इसके साथ ही यूजर्स के समय की भी बचत होगी।


Click it and Unblock the Notifications








