Home
Apps

WhatsApp होगा और भी सेफ; एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर रखेगा यूजर्स को ज्यादा सिक्योर

WhatsApp advanced chat privacy feature: WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म के लिए 'एडवांस्ड चैट प्राइवेसी' फीचर पेश किया है, जो एक नया प्राइवेसी फीचर है। इस नए फीचर का उद्देश्य यूजर्स को प्राइवेट या ग्रुप चैट के बाहर संवेदनशील जानकारी को लाने से रोकना है।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इस फीचर को सबसे पहले डेवलप फेज में देखा गया था। अब एक महीने से भी कम समय बाद WhatsApp ने इसे ग्लोबल लेवल पर अपने सभी यूजर्स के लिए इस प्राइवेसी फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया है।

कैसे काम करता है WhatsApp एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर

WhatsApp एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर

WhatsApp की हाल ही में एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म के बाहर प्राइवेट बातचीत करने से रोकता है।

WhatsApp ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि हमें लगता है कि इस फीचर का सबसे अच्छा उपयोग तब किया जाता है जब आप ऐसे ग्रुप से बात करते हैं जहां आप सभी को करीब से नहीं जानते हैं लेकिन फिर भी जानकारी संवेदनशील हो सकती है।

जब एडवांस्ड चैट प्राइवेसी सेटिंग चालू होती है, तो यह चैट में यूजर्स को बातचीत को एक्सपोर्ट करने और अपने स्मार्टफोन पर मीडिया फाइलों को ऑटो-डाउनलोड करने से रोकती है।

यह फीचर यूजर्स को AI फीचर के लिए मैसेज का उपयोग करने से भी रोकता है। एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर यूजर्स को चैट के भीतर सवाल पूछने या इमेज बनाने के लिए मेटा AI का उपयोग करने से रोकेगा।

हालांकि, यह यूजर्स को किसी संदेश का स्क्रीनशॉट लेने या मैन्युअली मीडिया फाइल डाउनलोड करने जैसे अन्य साधनों का उपयोग करने से नहीं रोकता है।

कैसे चालू करें ये फीचर?

WhatsApp में एडवांस्ड चैट प्रोटेक्शन चालू करने के लिए आप हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें।

अब उस पर्सनल या ग्रुप चैट को खोलें, जिसके लिए आप एडवांस्ड चैट प्रोटेक्शन फीचर चालू करना चाहते हैं।
इसके बाद सबसे ऊपर चैट के नाम पर टैप करें।

आखिर में एडवांस चैट प्राइवेसी ऑप्शन पर जाएं और इसे टैप करके ऑन करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp advanced chat privacy feature to secure users check details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X