Home
Apps

WhatsApp ने जनवरी में 29 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट को किया बैन

WhatsApp ने जनवरी में 29 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट को किया बैन

जैसा की हमे पता है WhatsApp हर महीने अपनी यूजर सेफ्टी रिपोर्ट जारी करता है। रिपोर्ट में बैन किए गए अकाउंट की संख्या, यूजर्स द्वारा प्राप्त शिकायतों की रिपोर्ट और बहुत कुछ शामिल है। मेटा-स्वामित्व वाले प्लेटफ़ॉर्म ने हाल ही में यूजर्स सुरक्षा रिपोर्ट शेयर की है जिसमें खुलासा किया गया है कि जनवरी 2023 में WhatsApp पर 29 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

WhatsApp ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के तहत इन यूजर्स अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की नई रिपोर्ट से पता चलता है कि WhatsApp ने 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के बीच भारतीय यूजर्स के 2,918,000 अकाउंट पर बैन लगा दिया है।

भारत में यूजर्स से शिकायतें प्राप्त करने के बाद अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। WhatsApp ने भारत के कानूनों या WhatsApp की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए अपनी रोकथाम और पता लगाने के तरीकों का पालन करते हुए इन अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2,918,000 बैन अकाउंट में से, WhatsApp ने यूजर्स से कोई रिपोर्ट प्राप्त करने से पहले लगभग 1,038,000 को हमेशा के लिए बैन कर दिया है।

रिपोर्ट में शेयर किए गए डेटा से पता चलता है कि WhatsApp, जिसके देश में सबसे अधिक यूजर्स हैं, को 1461 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जिनमें से 1337 बैन की अपील की गई लेकिन WhatsApp ने केवल 191 के खिलाफ कार्रवाई की। WhatsApp को सुरक्षा संबंधी 7 रिपोर्ट भी मिली लेकिन रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कैसे करें रिपोर्ट?

अगर आप WhatsApp पर किसी ऐसे अकाउंट के लिए रिपोर्ट दर्ज करना चाहते हैं जो आपको लगता है कि WhatsApp के नियमों और शर्तों या आपकी सुरक्षा का उल्लंघन करता है, तो आप अपनी रिपोर्ट WhatsApp Settings > tap Help > Contact Us पर क्लिक कर सकते है।

भारत में लाखों अकाउंट पर बैन लगाने पर टिप्पणी करते हुए, WhatsApp ने कहा, "हम दुरुपयोग को रोकने और मुकाबला करने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच काम कर रहें हैं। हमारी सुरक्षा सुविधाओं और नियंत्रणों के अलावा, हम इंजीनियरों की एक टीम को नियुक्त करते हैं"। कंपनी ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म पर हानिकारक व्यवहार को रोकने के लिए टूल्स और संसाधनों का इस्तेमाल करती है। ".हम यूजर्स को ऐप के अंदर से संपर्कों को ब्लॉक करने, गलत कंटेंट और संपर्कों की रिपोर्ट करने में सक्षम बनाते हैं। हम यूजर्स की प्रतिक्रिया पर पूरा ध्यान देते हैं और गलत सूचनाओं को दूर करने, साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान देते है।"

 
Best Mobiles in India

English summary
As we know, WhatsApp releases its User Safety Report every month. The reports include the number of accounts banned, reports of complaints received by users, and more. The Meta-owned platform recently shared a users safety report which revealed that over 29 lakh Indian accounts were banned on WhatsApp in January 2023.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X