WhatsApp ने नवंबर 2022 में किए करीब 37 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट बैन, जानिए क्यों

WhatsApp Updates: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने नवंबर के महीने में लाखों अकाउंट्स पर बैन लगाया। इन WhatsApp अकाउंट को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) के तहत बैन किया गया है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की नई रिपोर्ट से पता चलता है कि WhatsAppने 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 37 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो अक्टूबर में बैन अकाउंट से दो लाख अधिक है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 37+ लाख अकाउंट में से, 990,000 अकाउंट को यूजर द्वारा किसी भी रिपोर्ट से पहले सक्रिय रूप से बैन कर दिया गया था।
WhatsApp प्रवक्ता ने कहा
भारत में लाखों अकाउंट पर बैन लगाने पर टिप्पणी करते हुए, एक WhatsApp प्रवक्ता ने कहा, "व्हाट्सएप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच दुरुपयोग को रोकने में काम कर रहा है। वर्षों से, हमने अपने यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, डेटा वैज्ञानिकों में लगातार निवेश किया है। कंपनी ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म पर हानिकारक व्यवहार को रोकने के लिए टूल्स और संसाधनों का इस्तेमाल करती है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कहा, "हम विशेष रूप से रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि हमारा मानना है कि हानिकारक एक्टिविटी को पहले स्थान पर होने से रोकना बेहतर है।"
WhatsApp अकाउंट पर प्रतिबंध क्यों लगाता है?
WhatsApp के दुरुपयोग का पता लगाना अकाउंट की लाइफस्टाइल के तीन चरणों में होता है: रजिस्ट्रेशन के दौरान, मैसेजिंग के दौरान, और नकारात्मक प्रतिक्रिया के जवाब में, जो यूजर्स रिपोर्ट और ब्लॉक के रूप में प्राप्त होता है।
तो, WhatsApp अकाउंट पर प्रतिबंध क्यों लगाता है? कंपनी ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वह उन अकाउंट पर बैन लगाती है जो कंपनी की नीतियों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं। उदाहरण के लिए, WhatsApp झूठी सूचना फैलाने, एक आधा सच वाले मैसेज को कई लोगो को भेजने पर प्रतिबंध लगा सकता है।
आपके WhatsApp अकाउंट पर भी लग सकता है ताला
पिछले कुछ वर्षों में, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए कई पहलें की हैं, जिनमें बाहरी लिंक को वेरिफाई करना, फॉर मैसेज को सीमित करना और बहुत कुछ शामिल है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कई बार फॉरवर्ड किए गए मैसेज को भी चिन्हित करता है, जो ज्यादातर मामलों में नकली साबित होते हैं। अब, यदि आप इनमें से किसी भी गतिविधि में शामिल हैं, तो संभावना है कि WhatsApp आपके अकाउंट को आगे बैन कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications







