अब WhatsApp पर दिखेंगे Ads; Status और Channels में शुरू हुआ नया सिस्टम
Meta की मालिकाना हक वाली WhatsApp अब अपने प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव लेकर आई है और वो भी बिना किसी शोर-शराबे के। ऐप ने धीरे-धीरे कई यूजर्स के लिए WhatsApp Status और Channels में विज्ञापन दिखाना शुरू कर दिया है।
यह WhatsApp के इतिहास में सबसे बड़ा इंटरफेस बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी वर्षों से "ad-free experience" का दावा करती आई थी।

कहां दिखाई दे रहे हैं Ads?
नए अपडेट के बाद, कई भारतीय और इंटरनेशनल यूज़र्स ने बताया कि उन्हें Updates टैब के अंदर Ads दिखाई दे रहे हैं, विशेष तौर पर Status अपडेट्स के बीच, Channels के अंदर Sponsored पोस्ट्स के तौर पर सबसे राहत की बात यह है कि प्राइवेट चैट अभी भी पूरी तरह ad-free हैं।
अचानक दिखने लगे Sponsored Posts
पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि Status के बीच में अचानक "Sponsored" लिखे ads आ रहे हैं। Follow किए गए Channels में ब्रांडेड प्रमोशनल पोस्ट्स दिख रहे हैं।
कुछ लोगों को WhatsApp की ओर से इन-ऐप नोटिफिकेशन मिला जिसमें कहा गया कि अब Ads आपका अनुभव बेहतर बनाने के लिए दिखेंगे। यह साफ संकेत है कि Meta अब WhatsApp को भी Facebook और Instagram की तरह "Business Discovery Platform" बनाना चाहता है।
WhatsApp की सफाई
WhatsApp ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कोई प्राइवेट चैट, कोई कॉल और कोई पर्सनल स्टेटस Ad-targeting के लिए इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे क्योंकि ये सब end-to-end encrypted रहते हैं। तो Ads आखिर किस आधार पर दिखेंगे? ये डेटा इस्तेमाल हो सकता है।
आपका लोकेशन (approximate), आपके डिवाइस की भाषा, Channels में किस तरह की पोस्ट्स आप देखते या इंटरैक्ट करते हैं। साथ ही Status पर आपकी एक्टिविटी, मतलब प्राइवेसी बरकरार रहेगी, लेकिन पब्लिक इंटरैक्शन के आधार पर Ads दिखाई देंगे।
Users की नाराजगी भी साफ दिख रही है। कई यूज़र्स को लगता है कि WhatsApp में Ads देखने की शुरुआत भविष्य में ऐप को भी Instagram की तरह भारी-भरकम विज्ञापनों से भर सकती है। इसके साथ लोगों की मुख्य शिकायतें है।
- Status की पर्सनल फील खत्म हो जाएगी।
- Ads ध्यान भटकाएंगे।
- WhatsApp का सिंपल इंटरफ़ेस बिगड़ेगा।
फिर भी Meta के लिए यह बड़ा रेवेन्यू मॉडल बनने वाला है, जिसका असर बिज़नेस और ब्रांड्स पर भी दिखेगा।
Ads को कैसे कंट्रोल करें? (Step-by-Step Guide)
1. Ad Preferences सेट करें
- WhatsApp Settings खोलें
- Accounts Centre में जाएं
- Account Settings → Ad Preferences
यहां से आप तय कर सकते हैं कि किस तरह के Ads आपको कम दिखें
2. Status Ads कैसे छुपाएं
- Status पर दिखे Sponsored पोस्ट पर तीन-डॉट मेन्यू दबाएं।
- Hide ad चुनें
3. Channel Ads मैनेज करें
- Sponsored टैग पर टैप करें।
- Hide या Manage Ads पर जाएं।
- चाहें तो Report भी कर सकते हैं।
WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा
Meta का यह कदम साफ बताता है कि WhatsApp आने वाले समय में बिज़नेस, सर्विसेज़ और डिजिटल मार्केटिंग का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।
जो यूज़र्स सालों से ad-free अनुभव के आदी थे, उनके लिए यह बदलाव बड़ा जरूर है, लेकिन यह WhatsApp के अगले बिज़नेस मॉडल की शुरुआत भी है।


Click it and Unblock the Notifications








