Home
Apps

WhatsApp लाया जबरदस्त अपडेट, कम रोशनी में भी हो सकेगी वीडियो कॉल

WhatsApp पर यूजर्स को लगातार नए-नए अपडेट देखने को मिल रहे हैं। स्टेटस लाइक फीचर से लेकर दोस्तों को मेंशन करने तक इस इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप में प्रत्येक दिन एक नया अपडेट सामने आ रहा है, जो कि यूजर्स को बेहद ही पसंद आ रहे हैं।

इतने सारे अपडेट्स पेश करने के बाद भी व्हाट्सऐप थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अब ये फिर कुछ मजेदार लेकर आया है, जो कि यूजर्स के वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को नया रूप देने वाला है। चलिए यहां हम सस्पेंस को खत्म कर बता देते हैं कि WhatsApp ने वीडियो कॉल के लिए 'Low Light Mode' फीचर पेश किया है। आइए इस लेटेस्ट फीचर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

अब कम रोशनी में भी करें WhatsApp पर वीडियो कॉल

क्या है WhatsApp का नया फीचर

इस फीचर का इस्तेमाल यूजर्स कम रोशनी में वीडियो कॉल करने के लिए कर सकेंगे। इस फीचर को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि कम रोशनी वाली जगह पर भी आपका चेहरा आसानी से नजर आएगा। Low Light Mode फीचर के कंपनी का लक्ष्य वीडियो कॉल की क्वालिटी में सुधार करना है। यूजर्स को ये फीचर वीडियो कॉलिंग के लिए एक अलग अनुभव देने वाला है।

जैसे ही आप कम रोशनी वाली जगह पर इस फीचर को इनेबल करेंगे, वैसे ही ये फीचर ब्राइटनेस को बढ़ा देगा, जिसकी मदद से रोशनी बढ़ जाती है और वह ज्यादा विजिबल हो जाता है। इससे आपको सामने वाला व्यक्ति को अंधेरे में भी देखना आसान होगा।

किसे मिलेगी इस फीचर की सुविधा

वीडियो कॉल के लिए आया Low Light Mode फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। विंडोज ऐप पर इसकी कोई सुविधा मौजूद नहीं है, लेकिन यूजर्स विंडोज वर्जन पर भी ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकते हैं। बता दें कि यूजर्स को वीडियो कॉल करते समय हर बार इस मोड को ऑन करना है। चलिए इस फीचर को इनेबल करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

कैसे करें Low Light Mode फीचर इनेबल

  • इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
  • अब इसमें वीडियो कॉल करें।
  • अपने वीडियो कॉल को फुल स्क्रीन पर ले जाएं।
  • यहां Low Light Mode को इनेबल करने के लिए बल्ब आइकन पर क्लिक करें।
  • अगर आप इसे ऑफ करना चाहते हैं, तो बल्ब आइकन पर क्लिक करें।
 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has introduced the 'Low Light Mode' feature for video calls. This feature is designed in such a way that your face will be easily visible even in low light.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X