Home
Apps

WhatsApp का नया AI फीचर! बिना मैसेज खोलें देख सकेंगे चैट; जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार और इनोवेटिव फीचर पेश किया है, जो आपके अनपढ़े मैसेजों का सारांश (Summary) खुद-ब-खुद तैयार कर देगा। यह सुविधा Meta AI द्वारा संचालित है और फिलहाल अमेरिका में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह अन्य देशों और भाषाओं में भी लॉन्च की जाएगी।

WhatsApp का नया AI फीचर! बिना मैसेज खोलें देख सकेंगे चैट..

क्या है नया फीचर?

WhatsApp का यह नया फीचर उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी है जिन्हें रोजाना कई पर्सनल और ग्रुप मैसेज आते हैं और समय की कमी के कारण उन्हें पढ़ पाना मुश्किल हो जाता है। अब यूजर Meta AI की मदद से यह जान सकेंगे कि किस चैट में क्या बातचीत हुई, वो भी बिना हर एक मैसेज पढ़े।

क्यों खास है नया फीचर?

  • WhatsApp अब अनरीड मैसेज का AI आधारित समरी देगा।
  • फीचर Meta AI से संचालित है और फिलहाल अमेरिका में अंग्रेजी में उपलब्ध है।
  • सिर्फ वही यूजर समरी देख सकेगा जिसने अनुरोध किया है।
  • आपकी चैट पूरी तरह से निजी और सुरक्षित रहेगी।
  • इसे चालू करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर अनुमति देनी होगी।

कैसे काम करता है?

अगर आपके पास बहुत सारे अनरीड मैसेज हैं, तो आप Meta AI से एक छोटी समरी तैयार करने के लिए कह सकते हैं। यह फीचर आपको बुलेट पॉइंट्स के रूप में मेन बातें बता देगा, जिससे आप पूरी बातचीत की झलक पा सकते हैं। यह फीचर ग्रुप चैट्स के लिए बेहद मददगार साबित होगा, जहां अक्सर सैकड़ों मैसेज एक साथ आ जाते हैं।

WhatsApp का नया AI फीचर! बिना मैसेज खोलें देख सकेंगे चैट..

क्या यह सुरक्षित है?

Meta ने इस फीचर की गोपनीयता को लेकर विशेष ध्यान दिया है। इस तकनीक को 'Private Processing' कहा जाता है।इसका मतलब है कि Meta या WhatsApp आपके मैसेज या उनके समरी को नहीं देख सकते।
सारा डेटा सिर्फ आपके डिवाइस पर ही रहता है।

ग्रुप या पर्सनल चैट में शामिल अन्य लोगों को यह नहीं पता चलेगा कि आपने यह फीचर इस्तेमाल किया है।
इस तरह यह फीचर पूरी तरह से प्राइवेट और सुरक्षित है।

ऑन करनी होगी सेटिंंग

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू नहीं होगा। यदि आप इसका उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको WhatsApp की Advanced Chat Privacy Settings में जाकर इसे मैनुअली चालू करना होगा। इसके अलावा, आप यह भी तय कर सकते हैं कि किन चैट्स के लिए आप यह सुविधा उपयोग करना चाहते हैं।

Meta AI द्वारा संचालित यह नया WhatsApp फीचर चैट अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज़ और सुविधाजनक बना देगा। अब आप लंबी बातचीतों में समय बर्बाद किए बिना ज़रूरी बातें समझ सकेंगे। आने वाले महीनों में जैसे ही यह फीचर भारत और हिंदी भाषा में भी उपलब्ध होगा, यह करोड़ों यूज़र्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। तो अगर आप भी रोज़ाना ढेरों चैट्स के बीच उलझ जाते हैं, तो इस AI फीचर का इंतजार करना बनता है!

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp brings new AI feature to summarize unread massages check how it works
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X