WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले! चैट और कॉलिंग में मिलेंगे कई नए फीचर्स, iPhone यूजर पर खास ध्यान
WhatsApp New Features for Users: WhatsApp दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले मैसेंजिंग ऐप में है, जिसे करोड़ों लोग यूज करते हैं। ऐसे में अपने यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए प्लेटफॉर्म नए-नए अपडेट लाता रहता है। वॉट्सऐप ने एक बार फिर कई नए और शानदार फीचर्स पेश किए हैं, जो न केवल आपकी चैटिंग और कॉलिंग को पहले से बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपका 'Channels' एक्सपीरियंस भी बेस्ट होगा।
WhatsApp के इस नए अपडेट में iPhone यूजर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, लेकिन Android यूजर्स को नजरअंदाज भी नहीं किया गया है। यहां हम ग्रुप चैटिंग और कॉलिंग के लिए नए फीचर्स के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कि वॉट्सऐप में कौन से फीचर्स जोड़े गए हैं।

ग्रुप चैटिंग के लिए नए फीचर्स
ऑनलाइन इंडिकेटर इन ग्रुप्स
- इस लिस्ट में सबसे पहला फीचर ऑनलाइन इंडिकेटर इन ग्रुप्स है, जिसकी मदद से अब आप जान सकेंगे कि किसी ग्रुप में रियल टाइम में कितने सदस्य 'ऑनलाइन' हैं।
- यह जानकारी ग्रुप के नाम के नीचे रियल-टाइम में दिखाई देगी, जिससे आप जान सकेंगे कि बात करने के लिए कौन उपलब्ध है।
हाइलाइट नोटिफिकेशन फीचर
- बता दें कि WhatsApp ने नया 'Notify For' सेटिंग ऑप्शन जोड़ा है। इस नए फीचर के जरिए आप तय कर सकते हैं कि आपको ग्रुप में किन-किन मैसेज की नोटिफिकेशन मिले।
- ऐसे में आप सिर्फ @mentions, replies या आपके सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स से आए मैसेज का ही नोटिफिकेशन पा सकते हैं।
- हालांकि इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से 'All' पर सेट करके सभी मैसेज की नोटिफिकेशन हासिल कर सकते हैं।
इवेंट्स अपडेट्स
- वॉट्सऐप ने चैट को और बेहतर करने के लिए ग्रुप के साथ-साथ पर्सनल चैट में भी इवेंट आप ऑप्शन दिया है। इसमें 'Maybe' के रूप में RSVP करने, एक प्लस वन जोड़ने, इवेंट की खत्म होने की तारीख और टाइम सेट करने और चैट में इवेंट को पिन करने की सुविधा मिलती है।
टैपेबल रिएक्शंस
इस नए अपडेट के साथ आप अब किसी मैसेज पर आए सभी रिएक्शंस को एक टैप में देख सकते हैं और चाहें तो उसी पर टैप करके अपना रिएक्शन भी जल्दी से भेज सकते हैं।
iPhone यूजर्स के लिए खास फीचर्स
नए अपडेट में वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर पर खास ध्यान देते हुए नए फीचर्स पेश किए हैं। इसके तहत आपको डॉक्युमेंट स्कैनिंग, डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप जैसी सुविधा मिलती है।
डॉक्युमेंट स्कैनिंग
अब iPhone यूजर्स WhatsApp के अटैचमेंट ट्रे से सीधे डॉक्युमेंट स्कैन कर सकते हैं। इसमें डॉक्युमेंट स्कैन, क्रॉप और सेव करने की सुविधा दी गई है।
डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप
Apple iOS के नए अपडेट के साथ अब आप WhatsApp को अपने iPhone पर डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप की तरह सेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको Settings > Default Apps में जाकर WhatsApp ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
कॉलिंग को लेकर नए फीचर्स
वीडियो कॉल पर पिंच टू जूम
iPhone यूजर्स अब वीडियो कॉल के दौरान पिंच टू जूम फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप खुद या सामने वाले को क्लोज-अप में देख सकेंगे।
Add to Call
इस फीचर के तहत अब आप किसी ongoing कॉल में किसी और को आसानी से जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको चैट थ्रेड से ही कॉल आइकन पर टैप करके 'Add to Call' का ऑप्शन चुनना होगा।
बेहतर वीडियो कॉल क्वालिटी
नए अपडेट के साथ WhatsApp ने अपनी कॉलिंग तकनीक को अपग्रेड किया है ताकि कॉल ड्रॉप और वीडियो फ्रीजिंग की समस्या कम हो। अब बैंडविड्थ डिटेक्शन सिस्टम के जरिए HD कॉलिंग जल्दी से एक्टिव हो जाती है।
'Updates' टैब के लिए नए फीचर्स
वीडियो नोट्स इन चैनल्स
नए अपडेट के तहत अब चैनल एडमिन चैट की तरह 60 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो नोट्स शेयर कर सकते हैं।
वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स
अगर आप किसी कारण से आए वॉइस मैसेज नहीं सुन पा रहे हैं, तो WhatsApp अब उसकी समरी भी देगा।
QR कोड्स
इस नए अपडेट के साथ चैनल एडमिन अब अपने चैनल का यूनिक QR कोड शेयर कर सकते हैं, जिससे नए लोग आसानी से जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








