Home
Apps

WhatsApp यूजर्स को कंपनी का तोहफा, जल्द पेश हो सकते हैं ये 10 नए फीचर्स, यहां देखें लिस्ट

  WhatsApp यूजर्स के लिए कंपनी जल्द पेश कर सकती है 10 नए फीचर्स

WhatsApp Update: व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर लॉन्च करता रहता है। इसी के तहत अब कंपनी 10 नए ऐसे फीचर्स पर काम कर रही है, जो यूजर्स की कई समस्याओं को खत्म कर देगी। इन फीचर्स के लॉन्च होते ही आपकी आधी समस्याएं छू मंतर हो जाने वाली हैं। तो आइए आपको इस फीचर्स के बारे में आगे बताते हैं।

सबसे पहले बात करेंगे वीडियो मैसेज कि, इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट के लिए 60 सेकेंड तक का एक छोटा वीडियो रिकॉर्ड करने और भेजने की सुविधा दी जाएगी।

इसके बाद बात करते हैं, Android पर Redesign किए गए कीबोर्ड कि, जिसेक अंतर्गत यूजर्स को एक नया डिजाइन किया गया कीबोर्ड मिल सकता है, जिसमें सलेक्शन बार को नीचे से ऊपर की ओर ट्रांसफर करना, इमोजी के कई कटैगरी को एक्सेस के साथ ही कई अन्य चीजों को सामिल किया जा सकता है।

अब बात करेंगे Android पर सेटिंग में सर्च बार कि, जिसकी मदद से यूजर्स के लिए एप्प सेटिंग सर्च की क्षमता और एप्प की सेटिंग में किसी खास विकल्प को खोजना आसान बनाया जा सकता है। यह फीचर iOS पर पहले से ही मौजूद है।

अब बात करते हैंं एनिमेटेड इमोजी कि, इस फीचर में यूजर्स को टेलीग्राम की तरह ही एनिमेटेड इमोजी भेजने की सुविधा दी जाएगी। किसी फिक्स इमोजी का एनिमेटेड वर्जन मौजूद होने पर एनिमेटेड इमोजी डिफॉल्ट रूप से भेजे जाएंगे, ताकि यूजर्स के पास एनीमेशन को बंद करने पर कंट्रोल न हो।

अब नंबर आता है ड्राइंग टूल के लिए टेक्स्ट एडिटर फीचर का इस फीचर के तहत यूजर्स को कीबोर्ड के ऊपर दिखाई देने वाले फॉन्ट के कई विकल्पों में से एक को टैप करके विभिन्न फॉन्ट के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा दी जाएगी।

इसके बाद बात करेंगे अननोन नंबरों के लिए म्यूट कॉल फीचर कि, जिसके के अंतर्गत यूजर्स को एप्प सेटिंग में जाकर 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' फीचर को ऑन कर सकेंगे। एक बार सक्षम होने पर, अननोन नंबरों से आने वाली सभी कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी। हालांकि, नोटिफिकेशन बार में यूजर्स को अभी भी कॉल्स के बारे में नोटिफिकेशन मिलेगा। इस तरह, स्पैम कॉल से बचने के लिए व्हाट्सएप पर सभी नोटिफिकेशन या कॉल को म्यूट करने की आवश्यकता नहीं है।

इसके बाद बात करते हैं एडिट सेड मैसेज कि, इस फीचर के तहत यूजर्स को यह सुविधा दी जा जाएगी कि, वह अपने भेजे गए संदेशों को भेजने के 15 मिनट के अंदर उसे एडिट कर सकते हैं।

वहीं चैनल फीचर की बात करें तो इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स को एक ही समय में कई लोगों को एक साथ संदेश भेजने की सुविधा दी जा सकती है। इसके साथ ही पर्सनल चैट को लॉक फीचर को भी कंपनी लॉन्च कर सकती है। जिसमें यूजर्स को निजी चैट को लॉक करने की सुविधा दी जाएगी। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp Chat Locker नाम से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद एप्प को ओपन करके आपको अपना एक पासवर्ड सेट करना होगा।

सबसे आखिर में IOS के लिए एक्सपायरिंग ग्रुप की बात करते हैं, इस फीचर के तहत यूजर्स किसी भी ग्रुप के लिए एक एक्सपायरिंग डेट निर्धारित कर सकता है। निर्धारित डेट के खत्म होने के बाद यह फीचर यूजर्स को ग्रुप क्लीन करने के लिए नोटिफिकेशन भेजेगा। ऐसे में यूजर्स समय-समय पर ग्रुप को क्लीन करके अपने डिवाइस के स्टोरेज को भी खाली रख सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp can gift 10 new features to its users in the coming days. Due to which many problems of the users will end. At present, the company is still working on these new features. Which can be launched in the coming days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X