WhatsApp में जल्द ला रहा नया फीचर, आपका पर्सनल मैसेज पासवर्ड जानने के बाद भी कोई नहीं पढ़ सकता
WhatsApp New Feature: लोकप्रिय ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स की निजता को बनाए रखने के लिए नए-नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। जिसकी मदद वह अपने यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखता है।
आज के समय में हर कोई अपनी प्राइवेसी को किसी से शेयर नहीं करना चाहता। हालांकि यह मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी को सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही कई फीचर्स लॉन्च किए हैं, लेकिन अब कंपनी ने अपने उन फीचर्स में एक और लॉक लगाने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, WhatsApp में कुछ महीनों पहले ही चैट लॉक नाम का एक फीचर पेश किया था, जो आपके मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप चैट को लॉक करने के लिए उपयोग होता है।
यानी कि अगर किसी दूसरे व्यक्ति को भी आपके फोन का पासवर्ड पता है, तो भी वह आपका व्हाट्सऐप ओपन नहीं कर सकता है। हालांकि इसके लिए यूजर को अपने स्मार्टफोन में चैट लॉक की सेटिंग को एक्टिवेट करना जरूरी है।

लेकिन अब व्हाट्सऐप ने इस चैट लॉक सेटिंग को मोबाइल फोन के साथ ही साथ आपके व्हाट्सऐप लिंक्ड डिवाइस में भी उपलब्ध करवा दिया है। यानी कि, अगर आप अपने प्राइमरी व्हाट्सऐप डिवाइस में चैट लॉक एक्टिवेट करेंगे तो उनके दूसरे डिवाइस यानी लैपटॉप और टैबलेट में भी उनके व्हाट्सऐप अकाउंट पर चैट लॉक खुद ब खुद लग जाएगा। इससे पहले तक चैट लॉक फीचर का इस्तेमाल सिर्फ एक ही डिवाइस यानी यूजर्स के प्राइमरी व्हाट्सऐप डिवाइस पर किया जाता था।
सभी डिवाइसेस पर अपने-आप लग जाएगा लॉक- इसे आप ऐसे समझ सकते हैं, जैसे कि, यूजर ने अपने मेन व्हाट्सऐप डिवाइस में चैट लॉक लगाया है, तो यूजर के अन्य डिवाइस में चल रहे उस व्हाट्सऐप अकाउंट पर भी अपने-आप चैट लॉक लग जाएगा।

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा जो एक साथ कई डिवाइसेस में अपना WhatsApp चलाते हैं। क्योंकि अभी तक यूजर्स अपने उनके अन्य डिवाइस के जरिए व्हाट्सऐप प्राइवेसी लीक होने का खतरा रहता था। लेकिन इस फीचर की मदद से उन्हें इस डर से छुटकारा मिल जाएगा। आपको बता दें, इस फीचर का बीटा वर्ज़न एंड्रॉयड डिवाइस के लिए लागू कर दिया गया है।
Chat Lock फीचर की खूबियां- चैट लॉक फीचर की मदद से यूजर किसी खास यूजर या ग्रुप की चैट को लॉक कर सकता है। इसके साथ ही यूजर अपने खास कॉन्टेक्ट और ग्रुप को रेगुलर चैट से अलग लिस्ट कर सकता है। साथ ही नोटिफिकेशन पैनल से खास कॉन्टेक्ट के मैसेज को हाइड भी रखा सकता है। लॉक्ड चैट्स को लॉक्ड चैट सेक्शन में जोड़ा जा सकता है। साथ ही साथ चैट्स को बायोमैट्रिक, पिन और पासवर्ड से आसानी से लॉक किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







