गजब का है WhatsApp का यह फीचर, फेस से ओपन होगी व्हाट्सएप चैट
फेसबुक के स्वामित्व वाला इंसटेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp भारत ही बल्कि पूरी दुनिया में पॉपुलर है और COVID-19 महामारी के दौरान इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है। हालांकि एक चीज शायद आपके साथ भी होती कि कभी-कभी आपका फोन आपके घर में किसी छोटे बच्चे या किसी अन्य के हाथ में चला जाता है, और लॉक खोल देते हैं, तो आपकी चैट को पढ़ लेते है। और अगर आप प्राइवेसी के किसी को व्हाट्सएप ओपन नहीं करने देना चाहते है, तो हमने एक तरीका बताया है।

अगर परिवार के अन्य सदस्य भी आपके फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें आपकी कई निजी चैट होती हैं, जिन्हें आप सीक्रेट रखना चाहते हैं तो आपके लिए एक खास ट्रिक है। हालांकि यह ट्रिक खासतौर पर iPhone के यूजर्स के लिए ही है। यदि आप भी इस ट्रिक को आजमाते है, तो कोई भी अन्य व्यक्ति आपके व्हाट्सएप तक नहीं पहुँच पाएंगे। और आपकी गोपनियता बनी रहेगी।
WhatsApp पर Face ID को इनेबल कैसे करें, जानें पूरा प्रोसेस
STEP 1: सबसे पहले आपको 'व्हाट्सएप' को ओपन करना होगा।
STEP 2: इसके बाद आपको Settings को ओपन करना होगा।
STEP 3: अब आपको फिर, 'Accounts' पर टैप करना है।
STEP 4: यहाँ पर आपको 'Privacy' को चुनना है और फिर 'Screen lock' के ऑप्शन पर टैप करें।
STEP 4: अब, आपको जो चाहिए, यानि आपको 'Touch ID या Face ID' को ऑन कर लें।
STEP 5: फिर, 'Touch ID या Face ID' के लिए संकेत दिए जाने से पहले व्हाट्सएप स्टैंडबाय मोड पर हो सकता है, इसके लिए लंबाई चुनें।
Touch ID या Face ID को डिसेबल कैसे करें:
STEP 1: सबसे पहले 'व्हाट्सएप को ओपन करके Settings में जाएँ।
STEP 2: फिर, 'Accounts' पर टैप करें।
STEP 3: 'Privacy' को चुनें और 'Screen lock' पर टैप करें।
STEP 4: अब, 'टच आईडी या फेस आईडी' को डिसेबल कर दें जिसे आप आगे इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







