WhatsApp लेकर आ रहा है नया Reaction Sticker फीचर, iOS यूजर्स के लिए स्टेटस पर रिएक्ट करना होगा और भी आसान
Meta का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने एक बार फिर iOS यूजर्स के लिए स्टेटस फीचर को और ज्यादा इंटरएक्टिव बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है, जिसके तहत यूजर्स अपने स्टेटस फोटो या वीडियो पर इमोजी रिएक्शन स्टिकर जोड़ सकेंगे।
इससे व्यूअर्स सिर्फ एक टैप में बिल्कुल Instagram Stories की तरह स्टेटस पर रिएक्ट कर पाएंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

iOS बीटा में दिखा नया फीचर
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन टेस्टर्स ने TestFlight ऐप के ज़रिए WhatsApp beta for iOS 25.35.10.70 इंस्टॉल किया है, उन्हें इस नए फीचर की टेस्टिंग का एक्सेस मिल रहा है। इस फीचर में यूज़र किसी भी इमोजी को एक स्टिकर की तरह सीधे अपने स्टेटस कंटेंट के ऊपर लगा सकता है।
जैसे ही कोई viewer आपका स्टेटस खोलता है, वह इमोजी स्टिकर स्क्रीन पर साफ दिखाई देता है। बस उस पर टैप करते ही रिएक्शन तुरंत भेज दिया जाता है, किसी मेन्यू को खोलने या स्वाइप करने की जरूरत नहीं है।
रिएक्शन रहेगा पूरी तरह प्राइवेट
सबसे अहम बात यह है कि यह रिएक्शन बिल्कुल निजी रहेगा। केवल वही यूज़र इसे देख सकेगा जिसने स्टेटस पोस्ट किया है। यह प्राइवेसी सेटअप Instagram के DM reactions जैसा ही है लेकिन WhatsApp इसे और आसान तरीके से पेश कर रहा है।
Instagram Stories-जैसा अनुभव
नया फीचर काफी हद तक Instagram Stories की स्टाइल को फॉलो करता है, जहां क्रिएटर्स इमोजी स्टिकर जोड़कर दर्शकों को इंटरएक्ट करने के लिए प्रेरित करते हैं। WhatsApp का उद्देश्य भी यही लगता है, यूजर्स को स्टेटस पर कमेंट या रिएक्शन देने में ज्यादा सहज बनाना।
पहले स्टेटस पर रिएक्शन देने के लिए यूज़र को नीचे से स्वाइप करना होता था या मेन्यू में जाना पड़ता था। लेकिन अब इमोजी सीधे कंटेंट पर होगा, जिससे इंटरएक्शन की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
यूजर्स चुन सकेंगे अपना मनपसंद इमोजी
डिफ़ॉल्ट रूप से WhatsApp हार्ट-आइज़ इमोजी दिखाता है, लेकिन यूज़र इसे अपनी पसंद से बदल भी सकता है। यानी अगर स्टेटस फनी है तो हंसने वाला इमोजी लगाया जा सकता है, मोटिवेशनल स्टेटस पर क्लैप इमोजी, और किसी उत्साहित करने वाली घोषणा पर फायर इमोजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हर स्टेटस अपनी भावनाओं के अनुसार एक पर्सनलाइज्ड टच पा सकेगा।
व्यूअर्स के लिए होगा बेहद आसान अनुभव
स्टेटस देखने वाले यूज़र्स के लिए यह फीचर बेहद आसान रहेगा। जैसे ही वे स्टेटस खोलेंगे, स्क्रीन पर इमोजी स्टिकर की तरह नजर आएगा। उस पर टैप करते ही रिएक्शन तुरंत भेज दिया जाएगा, बिना किसी एक्स्ट्रा स्टेप या कन्फर्मेशन के।
यह त्वरित इंटरएक्शन WhatsApp स्टेटस को पहले की तुलना में ज्यादा एंगेजिंग बना देगा।
सीमित टेस्टर्स के लिए रोलआउट शुरू
अभी यह फीचर केवल चुनिंदा iOS बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। WhatsApp आमतौर पर फीचर्स को स्टेबल वर्ज़न में जारी करने से पहले कई हफ्तों तक परीक्षण करता है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले अपडेट्स में यह फीचर अधिक यूज़र्स तक पहुंच जाएगा।
कुल मिलाकर, WhatsApp स्टेटस एक्सपीरियंस को Instagram की तरह ज्यादा आकर्षक और इंटरएक्टिव बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। भविष्य में इस फीचर के Android बीटा और फिर स्टेबल वर्ज़न में आने की भी पूरी संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








