WhatsApp के Windows वर्जन को मिला नया लुक; जानिए कैसे दिखता है नया प्लेटफॉर्म
WhatsApp दुनियाभर में अरबों यूजर्स के लिए सबसे भरोसेमंद इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बना हुआ है, उसने Windows यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव कर दिया है। अब WhatsApp का नेटिव (native) Windows ऐप हटाकर उसकी जगह एक नया वेब-आधारित इंटरफेस पेश किया गया है।
यह बदलाव फिलहाल बीटा वर्जन में लागू हुआ है, जिसे Microsoft Store से एक्सेस किया जा सकता है। लेकिन इसके जरिए आने वाले समय में सभी यूजर्स के अनुभव में बड़ा फर्क पड़ सकता है।

क्या है नया बदलाव?
नई बीटा अपडेट के साथ जब कोई यूजर ऐप अपडेट करेगा, तो सबसे पहले उन्हें मौजूदा अकाउंट से लॉगआउट कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें दोबारा अकाउंट लिंक करना होगा, ठीक उसी तरह जैसे किसी नए डिवाइस पर WhatsApp Web से कनेक्ट करते हैं।
एक बार सेटअप पूरा होने के बाद, Windows पर WhatsApp ऐप का इंटरफेस अब पुरानी ऐप जैसी नहीं दिखेगी। इसके बजाय यह WhatsApp Web जैसी ही लगेगी, मतलब यह अब ब्राउजर जैसे अनुभव वाला ऐप बन गया है।
Microsoft Edge WebView2 पर आधारित
WhatsApp ने नया बीटा ऐप Microsoft Edge WebView2 तकनीक पर तैयार किया है। इसका मतलब यह है कि ऐप अब एक मिनी ब्राउजर की तरह काम करेगा, जिसमें WhatsApp Web जैसे ही फीचर्स और इंटरफेस मिलेंगे। इसका एक फायदा ये है कि आपको मोबाइल वाले ही सारे फीचर्स मिलेंगे , जैसे Channels, Status, और Communities, लेकिन इसके साथ ही एक चेतावनी भी है: ये ऐप सिस्टम रिसोर्सेज (RAM, CPU आदि) पहले के मुकाबले ज्यादा इस्तेमाल कर सकता है।
Meta की बदलती स्ट्रेटजी का हिस्सा
Meta (WhatsApp की पैरेंट कंपनी) इससे पहले Messenger ऐप के लिए भी ऐसा ही बदलाव कर चुकी है। उसने भी Windows पर Messenger को वेब-बेस्ड ऐप में बदल दिया था। अब WhatsApp को भी उसी दिशा में ले जाया गया है। इससे ये साफ हो जाता है कि Meta अब डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर अपने ऐप्स को ब्राउजर-जैसे अनुभव में तब्दील कर रही है।
यूजर्स के लिए क्या मायने रखता है यह बदलाव?
Microsoft Edge की आवश्यकता
नया WhatsApp बीटा ऐप चलाने के लिए आपके सिस्टम में Microsoft Edge का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना अनिवार्य है। यदि Edge अपडेटेड नहीं है, तो ऐप ठीक से काम नहीं करेगा।
Windows जैसे डिजाइन एलिमेंट्स नहीं मिलेंगे
चूंकि नया इंटरफेस वेब-आधारित है, इसलिए इसमें Windows-स्टाइल डिजाइन और परफॉर्मेंस फील नहीं मिलेगा। यह लगभग वैसा ही अनुभव देगा जैसे आप Chrome या Edge ब्राउजर में WhatsApp Web खोलते हैं।
सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध
फिलहाल यह अपडेट सिर्फ WhatsApp बीटा यूज़र्स के लिए ही जारी किया गया है। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
macOS पर बदलाव की कोई जानकारी नहीं
अभी तक WhatsApp की ओर से MacBook यूजर्स के लिए ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि संभव है भविष्य में यही बदलाव macOS ऐप में भी लाया जाए।
iPad यूजर्स को मिली राहत
WhatsApp ने iPad यूजर्स के लिए एक खास अपडेट भी जारी किया है। अब iPad पर WhatsApp का एक डेडिकेटेड ऐप मिलेगा जिसमें split-screen layout है, जिससे यूज़र्स को मल्टीटास्किंग और चैटिंग में पहले से बेहतर अनुभव मिलेगा।
WhatsApp का यह बदलाव कई यूज़र्स के लिए झटका भी हो सकता है और सुविधा भी। एक ओर जहां यूज़र्स को नया और तेजी से अपडेट होता इंटरफेस मिलेगा, वहीं दूसरी ओर वे पुरानी Windows ऐप जैसी परफॉर्मेंस और इंटीग्रेशन मिस कर सकते हैं। अब देखना यह होगा कि WhatsApp इस वेब-बेस्ड अनुभव को किस हद तक स्थिर और सुगम बनाता है और कब तक इसे सभी के लिए रोलआउट किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








