Home
Apps

WhatsApp पर अब कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करें फोटो, यहां जानें सभी स्टेप्स

WhatsApp पर अब कैप्शन के साथ फॉरवर्ड करें फोटो, यहां जानें सभी स्टेप्स

WhatsApp Update: अगर आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपने दोस्तों और किसी खास को कैप्शन के साथ WhatsApp पर फोटो फॉरवर्ड कर सकते हैं। दरअसल कंपनी ने दो नए फीचर पेश किए हैं, जिसमें 'Forward Media With Caption' और पोल फीचर को शामिल किया है। यह नया अपडेट एंड्रॉइड और आईओएस वॉट्सऐप पर मिलना शुरू भी हो गया है। इसे वॉट्सऐप यूजर्स Google Play Store और Apple App Store के जरिए आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैप्शन के साथ फोटो करे फॉरवर्ड

आपको बता दें, अब कंपनी अपने इन फीचर्स को यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल-आउट कर रही है। अगर आपको ये नया फीचर मिल गया है तो आइए आगे बताते हैं कि, इसके तहत आप कैसे कैप्शन के साथ फोटो फॉरवर्ड कर सकते हैं। सबसे पहले आपको ये जान लेना है कि, नए फीचर को इस्तेमाल आप तभी कर सकेंगे जब आपके पास वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होगा। इसके अलावा इसे यूज करने के लिए आपका वॉट्सऐप का एक्टिव अकाउंट भी होना चाहिए।

फॉलो करें स्टेप्स

सबसे पहले आप अपने फोन पर अपडेटेड वॉट्सऐप ऐप को ओपन करें। इसके बाद अब, एक पर्सनल चैट विंडो या ग्रुप चैट को ओपन करें, जहां आपको कैप्शन के साथ फोटो रिसीव हुआ है। फोटो का चुनाव करने के लिए इसे कुछ देर तक दबाएं और सबसे ऊपर फॉरवर्ड बटन पर जाकर टैप करें। इसके बाद आपको अगले पेज पर फोटो सेलेक्ट और शेयर करने के लिए कॉन्टैक्ट की लिस्ट शो होगा। इसके बाद आपको सबसे नीचे फोटो और कैप्शन के साथ एक नया सेक्शन शो होगा। फोटो को कैप्शन के साथ शेयर करने के लिए सेंड बटन को टैप करें। अगर आप फोटो के साथ कैप्शन शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो कैप्शन के टॉप राइट में जाकर 'x' बटन पर टैप करें।

'Forward Media With Caption' फीचर के तहत यूजर्स अब इमेज , वीडियो, GIF और डॉक्यूमेंट को कैप्शन के साथ फारवर्ड कर सकते हैं। अगर आप कैप्शन के साथ नहीं भेजना चाहते हैं तो आपको इसमें कैप्शन को हटाने का भी ऑप्शन मिलेगा। आपको बता दें, WhatsApp का 'फॉरवर्ड मीडिया विद कैप्शन' फीचर का यूज पहले केलव iOS यूजर्स ही कर सकते थे। अब इस वॉट्सऐप फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉयड यूजर्स भी कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has rolled out a new feature 'Forward Media With Caption' for its users. Under which you can now forward the caption along with the photo. Under which you can now forward the caption along with the photo. Earlier only iOS users could use WhatsApp's 'Forward media with caption' feature. Now Android users can also use this WhatsApp feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X