WhatsApp पर आया वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का फीचर, ऐसे कर सकेंगे इसका यूज
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नई-नई अपडेट पेश कर रहा है। अब WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर रोलआउट कर दिया है, जिसका यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
बता दें कि कंपनी ने WhatsApp Voice Note Transcript फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। कंपनी अपने यजर्स की सुविधा का पूरा ख्याल रखती है। इसलिए समय-समय पर इसके द्वारा नए फीचर्स ऐप में जोड़े जाते हैं।

क्या है इस फीचर की खासियत
WhatsApp पर वॉयस मैसेज वाला फीचर उन लोगों को काफी पसंद आता है, जो लोग ज्यादा टाइप करना पसंद नहीं करते हैं। आपको भी WhatsApp पर आने वाले सभी Voice Message सुनने पड़ते हैं, तो अब से ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है।
अगर आप चाहे तो इन Voice Message को अब टेक्स्ट में भी बदल कर पढ़ सकते हैं। यही है WhatsApp का नया फीचर, जो कि बहुत ही आसानी से इस काम को आपके लिए पूरा कर देगा।
कैसे कर सकते हैं इस फीचर का इस्तेमाल
ये फीचर आप लोगों को WhatsApp चैट्स में मिलेगा और इस फीचर को आप WhatsApp सेटिंग्स में जाकर इनेबल भी कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के बाद चैट्स में आपको ये फीचर वॉयस मैसेज के नीचे दिखने लगेगा।
आप जैसे ही इस फीचर पर क्लिक करेंगे WhatsApp आपकी सुविधा के लिए टेक्स्ट फाइल को डाउनलोड कर देगा। फाइल साइज लगभग 90MB के आसपास हो सकती है। फाइल के नीचे ही आपको टेक्स्ट दिखने लगेगा।
WhatsApp अपने यजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर ही नए फीचर पेश करता है। इस फीचर में भी यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। इस टेक्स्ट फाइल को आप किसी के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।
कौन कर सकेगा यूज
WhatsApp Voice Note Transcript फीचर अभी केवल फोन में ही काम करेगा। इसका मतलब ये है कि इस फीचर का फायदा फिलहाल आप वेब वर्जन पर नहीं उठा सकेंगे। इस फीचर की शुरुआत अभी अंग्रेजी, स्पैनिश, Portuhues, हिंदी और Russian जैसी 5 अलग-अलग भाषाओं में मौजूद है।
इसके अलावा, व्हाट्सऐप पर आने वाली सभी पर्सनल वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है। सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई भी मैसेज को नहीं सुन सकता है, यहां तक कि WhatsApp खुद भी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








