Home
Apps

कॉलिंग के लिए WhatsApp में आया शानदार अपडेट, मिलेगा अलग एक्सपीरियंस

WhatsApp में एक से बढ़कर एक नए-नए फीचर्स और अपडेट आ रहे हैं, जो कि यूजर्स को एक अलग तरह के एक्सपीरियंस से कनेक्ट कर रहे हैं। अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और फीचर लेकर आई है। कंपनी ने ग्रुप और इंडिविजुअल चैट के लिए कॉल लिंक फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

पिछले महीने जानकारी सामने आई थी कि कंपनी केवल ग्रुप चैट के लिए इस फीचर पर काम रही है, लेकिन अब ग्रुप और इंडिविजुअल दोनों चैट के लिए WhatsApp बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.21.29 रिलीज हो गया है। चलिए व्हाट्सऐप में आए इस नए फीचर के बारे में जान लेते हैं कि आखिर ये क्या है और कैसे काम करेगा।

कॉलिंग के लिए WhatsApp में आया शानदार अपडेट

WhatsApp में आया नया अपडेट

WABetaInfo ने अपने X पोस्ट में व्हाट्सऐप में आने वाले इस फीचर की जानकारी दी है। इस फीचर से आपको चैट इंटरफेस में ही फटाफट कॉल लिंक क्रिएट करने का ऑप्शन मिलेगा। नया कॉल लिंक शॉर्टकट चैट अटैचमैंट शीट में मौजूद है। इसे चैटबार में दिए गए अटैचमेंट आइकन पर टैप करके एक्सेस किया जा सकता है।

यह फीचर यूजर्स को कॉलिंग लिंक क्रिएट करने वाले प्रोसेस को फास्ट करेगा और इसके लिए यूजर्स को अब कॉल्स टैब में जाने की जरूरत भी नहीं होगी। ऐसे में बीटा यूजर्स बड़ी ही आसानी से चैट के बीच कॉल लिंक को क्रिएट करने में सक्षम होंगे। फिलहाल इस फीचर को कंपनी बीटा यूजर्स के लिए रिलीज कर रही है। लेकिन इस फीचर की बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को सभी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

कई और फीचर लाने की प्लानिंग में WhatsApp

कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए Chat Themes फीचर को भी रोलआउट किया है। यह फीचर iOS 24.20.71 में ऑफर किया जा रहा है। इस फीचर को कंपनी ने अभी कुछ यूजर्स के लिए ही रिलीज किया है। लेकिन कंपनी जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रिलीज करेगी।

WhatsApp में आए कमाल के फीचर्स

WhatsApp ने हाल ही में दो नए फीचर्स स्टेटस लाइक और मेंशन फीचर को भी रोलआउट किया है। इन नए फीचर्स की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स Instagram स्टोरी की तरह ही इसके स्टेटस को भी लाइक कर सकते हैं। साथ ही स्टेटस पर अपने दोस्तों को मेंशन भी कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now WhatsApp has brought another feature for its users. The company has started rolling out the call link feature for group and individual chats. With the help of this feature, users are going to get a great calling experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X