WhatsApp ने पेश किए मजेदार फीचर्स, यूजर्स स्टेटस लाइक के साथ कर सकेंगे दोस्तों को मेंशन
WhatsApp में हमें लगातार नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। अब इसमें दो नए फीचर्स स्टेटस लाइक और मेंशन फीचर को रोल आउट किया गया है। इस नए फीचर्स की मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स Instagram स्टोरी की तरह ही इसके स्टेटस को भी लाइक कर सकते हैं।
स्टेटस लाइक के साथ ही ऐप ने सभी यूजर्स के लिए मेशंन फीचर्स भी रोलआउट किया है। इस फीचर के यूज से आप किसी खास को मेंशन कर सकते हैं। ये दोनों फीचर्स यूजर्स को WhatsApp का एक अलग एक्सपीरियंस लेने में मदद करेंगे।

कैसे करेंगे ये दोनों फीचर्स काम
स्टेटस लाइक फीचर्स पहले से मौजूद रिप्लाई बटन के पास में हार्ट आइकन के रूप में नजर आएगा। वहीं दूसरी तरफ मेंशन फीचर, जो कि स्टोरी लगाते समय किसी अपने को टैग करने में आपकी मदद करेगा। इसके साथ ही आप उस फोटो या वीडियो को रीशेयर भी कर सकेंगे, जिसमें आपको टैग या फिर ऐड किया गया है।
इसमें आपको स्टेटस देखते समय रिप्लाई के पास में ही रीशेयर आइकन भी मिल जाएगा, जिसके बाद आप उस फोटो और वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर कर सकेंगे।
कैसे कर सकेंगे नए फीचर्स का इस्तेमाल
ये दोनों नए फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए आपके सबसे पहले अपने WhatsApp को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर अपडेट करना होगा। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो इसे डाइनलोड करना होगा, तभी आपको ये दोनों फीचर्स का मजा लेने का मौका मिलेगा।
WhatsApp को अपडेट करने के बाद भी अगर आप इन दोनों फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा सबर रखने की आवश्यकता होगी। हो सकता है कि आने वाले 2-3 दिनों में ये फीचर्स आपको ऑटोमैटिकली ही प्राप्त हो जाएं।
और कई फीचर्स पर कर रहा है WhatsApp काम
इतना ही नहीं WhatsApp आपके वीडियो कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है, जिसके लिए इसने कुछ फीचर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने वीडियो कॉलिंग फीचर में नए फिल्टर्स जोड़े हैं, जिससे यूजर्स अपनी कॉल को और अधिक क्रिएटिव एवं स्टायलिश बना सकते हैं।
इस फीचर्स में लगभग 10 नए फिल्टर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें यूजर्स अपनी बातचीत के मूड के अनुसार इन फिल्टर्स को सिलेक्ट कर सकते हैं और वीडियो कॉल का लुक और अधिक आकर्षक बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








