WhatsApp Latest Update: अब मल्टी डिवाइस पर कॉन्टैक्ट्स ऐड और मैनेज करना हुआ पहले से भी आसान
पॉपुलर इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अब ऐसे में कंपनी की ओर से यूजर्स को कई डिवाइसेज में लॉगिन का ऑप्शन मिलने लगा है, लेकिन वे अपने कॉन्टैक्ट्स में बदलाव नहीं कर सकते थे।
किसी भी कॉन्टैक्ट को ऐड या मैनेज करने के लिए मोबाइल डिवाइसेज की मदद लेनी पड़ती थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। अब यूजर्स कॉन्टैक्ट्स ऐड या मैनेज किसी भी डिवाइस से कर सकते हैं। व्हाट्सऐप में आ रहा New Manage Contacts फीचर सबसे पहले वेब और विंडोज प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा और जल्द ही ये सभी यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

क्या होंगे इस नए फीचर के फायदे
व्हाट्सऐप में आया नया फीचर यूजर्स को सीधे WhatsApp में नया कॉन्टैक्ट सेव करने की परमिशन देगा और उन्हें अपने डिवाइस की कॉन्टैक्ट लिस्ट में जाने की भी जरूरत नहीं होगी। इसका सीधा फायदा यह होगा कि यूजर्स जब भी अपने मोबाइल को स्विच या लिंक करेंगे, तो ये कॉन्टैक्ट लिस्ट अपने आप नए फोन या डिवाइस में रीस्टोर हो जाएगी। इस तरह से आपको अपने कॉन्टैक्ट्स को खोने की भी टेंशन नहीं होगी और ऐप में ही इन्हें आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।
कंपनी का इस नए बदलाव को लेकर कहना है कि ये नया फीचर ऐसी कंडीशन में अधिक उपयोगी साबित होगा, जब आप अपना फोन बाकियों के साथ शेयर कर रहे हैं। या फिर आप चाहते हैं कि फोन में एक से ज्यादा WhatsApp अकाउंट मैनेज करते समय पर्सनल और बिजनेस कॉन्टैक्ट अलग रहें। अभी यूजर्स को चैटिंग करने के लिए कॉन्टैक्ट्स अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करने पड़ते हैं, लेकिन नए फीचर के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।
WhatsApp में आए कई नए अपडेट्स
कॉन्टैक्ट मैनेज फीचर के साथ ही कंपनी ने अपने इस ऐप में कई सारे फीचर्स को इस महीने जोड़ा है, जिसमें स्टेटस लाइक, स्टोरी मेंशन फीचर, वीडियो कॉल को मजेदार बनाने के लिए Low Light Mode फीचर और कॉलिंग का एक्सपीरिंयस बेहतर बनाने के लिए ग्रुप और इंडिविजुअल चैट के लिए कॉल लिंक फीचर को जोड़ा है।
वहीं, कंपनी एक और फीचर पर काम कर रही है, जिसमें यूजर्स को Instagram जैसा फील मिलेगा। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स को WhatsApp में चैटिंग करने के लिए उनके कॉन्टैक्ट को सेव करने की जरूरत नहीं होगी और इंस्टाग्राम की सर्विस की तरह यूजर्स अपना यूजरनेम क्रिएट कर सकेंगे और इसे शेयर करते हुए अन्य लोगों के साथ चैटिंग भी शुरू कर सकेंगे। इस बदलाव के बाद प्राइवेसी बेहतर होने के साथ हर किसी को अपना फोन नंबर भी नहीं देना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








