Home
Apps

WhatsApp का नया फीचर; अब ‘Unread Messages Limit' से होगा स्पैम पर लगाम!

आज के डिजिटल दौर में WhatsApp सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा है। यह बिजनेस प्रमोशन, नोटिफिकेशन और मार्केटिंग का बड़ा माध्यम बन गया है। लेकिन इसी के साथ बढ़ गया है स्पैम मैसेज का झंझट। यूजर्स रोजाना ऐसे मैसेज पाते हैं जिन्हें वे खोलना भी नहीं चाहते। अब इसी समस्या का हल निकालने के लिए WhatsApp ने एक नया और बेहद दिलचस्प फीचर Unread Message Limit टेस्ट करना शुरू किया है।

यह फीचर दिखने में छोटा है, लेकिन इसके असर बड़े हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो रोज़ाना अनजान नंबरों या बिजनेस अकाउंट्स से मैसेज से परेशान रहते हैं।

अब WhatsApp के ‘Unread Messages Limit' से होगा स्पैम पर लगाम!

क्या है 'Unread Message Limit' फीचर?

WhatsApp अब ऐसे अकाउंट्स या बिज़नेस पर लिमिट लगाने की तैयारी में है, जो किसी यूज़र को बार-बार मैसेज भेजते हैं लेकिन वो उन्हें खोलता नहीं।

मान लीजिए कोई नंबर आपको लगातार 10 या 20 मैसेज भेजता है और आपने एक भी नहीं खोला, ऐसे में WhatsApp उस सेंडर को टेम्पररी ब्लॉक कर देगा, यानी जब तक आप पुराने मैसेज नहीं खोलेंगे, तब तक नया मैसेज उस व्यक्ति से नहीं आएगा। एक बार जब आप उस चैट को ओपन कर लेंगे, तो लिमिट रीसेट हो जाएगी और मैसेज फिर से आने लगेंगे।

स्पैम और फेक मैसेज रोकने की बड़ी चाल

WhatsApp का यह कदम स्पैम कंट्रोल करने की दिशा में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यह लिमिट सामान्य यूज़र्स को प्रभावित नहीं करेगी क्योंकि ज़्यादातर लोग कभी इतने अनरीड मैसेज जमा नहीं करते।

हालांकि जो यूजर्स या बिजनेस बार-बार एकतरफा मैसेज भेजते हैं, जैसे 'ऑफर अलर्ट', 'डिस्काउंट मैसेज' या 'फेक इन्वेस्टमेंट लिंक' उन पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

दरअसल, WhatsApp को लंबे समय से Bulk Messaging और Marketing Spam की शिकायतें मिल रही थीं। यूज़र्स भले ही "Unsubscribe" कर लें, लेकिन कई बिज़नेस अकाउंट्स बार-बार नए नंबर से मैसेज भेजने लगते हैं। इस वजह से WhatsApp ने इसे "Automatic Limit" से सुलझाने की रणनीति बनाई है।

कितने मैसेज पर लगेगी लिमिट?

फिलहाल WhatsApp ने सटीक संख्या नहीं बताई है। कंपनी का कहना है कि वे कई "कैप लेवल्स" पर टेस्ट कर रहे हैं, यानी यह सीमा कुछ यूज़र्स के लिए 10 मैसेज पर, तो कुछ के लिए 20 या 30 मैसेज पर लागू हो सकती है।

इस टेस्टिंग के बाद WhatsApp एक ऐसा थ्रेशोल्ड तय करेगा जो सिर्फ High Volume Senders (जैसे ऑटोमैटिक बॉट्स या स्पैम अकाउंट्स) को प्रभावित करे।

हर महीने करोड़ों अकाउंट्स होते हैं बैन

WhatsApp पहले भी ऐसे अकाउंट्स पर सख्ती बरत चुका है। कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में ही 6.8 मिलियन से ज़्यादा अकाउंट्स बैन किए गए जो फ्रॉड मैसेजिंग या स्पैम सेंटर्स से जुड़े थे।

लेकिन अब 'Unread Message Limit' फीचर के साथ कंपनी एक Preventive Step ले रही है, यानी अकाउंट बैन करने से पहले ही ऐसे सेंडर्स की डिलीवरी को रोक दिया जाएगा।

यूजर्स के लिए नया एक्सपेरिमेंट

इसके अलावा WhatsApp एक और मज़ेदार फीचर Status Questions पर काम कर रहा है। बिल्कुल Instagram के Question Sticker की तरह, अब यूज़र्स अपने WhatsApp स्टेटस पर सवाल पूछ पाएंगे और फ्रेंड्स डायरेक्ट जवाब दे सकेंगे। यह फीचर WhatsApp को और interactive बनाएगा और यूज़र्स के बीच engagement बढ़ाएगा।

क्यों है यह अपडेट खास?

यह पहली बार है जब WhatsApp यूज़र की 'Read Behaviour' के आधार पर फीचर ला रहा है। यानी अब ऐप यह समझेगा कि आप किससे बात करना चाहते हैं और किसे नजरअंदाज कर रहे हैं।

यह बदलाव सिर्फ प्राइवेसी नहीं बल्कि डिजिटल मेंटल हेल्थ के लिहाज़ से भी अहम है, क्योंकि यह यूज़र्स को लगातार आने वाले नोटिफिकेशन से 'information overload' से राहत देगा।

WhatsApp का यह नया 'Unread Message Limit' फीचर न सिर्फ स्पैम कम करेगा, बल्कि यूज़र्स को एक ज्यादा peaceful और smart messaging experience देगा। आने वाले हफ्तों में इसे अलग-अलग देशों में टेस्ट किया जाएगा, और उम्मीद है कि भारत में भी जल्द ही इसका अपडेट रोलआउट होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Introduces ‘Unread Message Limit’ Feature to Curb Spam in 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X