IPL 2025 के नाम पर WhatsApp पर चल रहा स्कैम; रहे अलर्ट वरना पड़ जाएंगे लेने के देने
WhatsApp IPL 2025 Scam: WhatsApp दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाला फेमस मैसेजिंग ऐप है। फिलहाल पूरे देश में IPL की धूम मची हुई है। ऐसे में स्कैमर्स इस खास मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और WhatsApp पर IPL 2025 स्पैम मैसेज की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उन्हें अनजान इंटरनेशनल नंबरों से मैसेज आ रहे हैं, जिनमें अक्सर एक वीडियो लिंक और प्रमोशनल कैप्शन होता है। यहां हम जानेंगे कि ये स्कैम कैसे काम करता है और कैसे इससे बचा जा सकता है।

आता है ये मैसेज?
इन मैसेज में दावा किया जाता है कि आप एक लकी NN7 यूजर हैं! IPL और क्रिकेट पर बेटिंग करके लाखों कमाएं! या एक्सक्लूसिव ऑफर - हाई रिटर्न और इंस्टेंट विदड्रॉअल! इतना ही नहीं, इन मैसेज के साथ एक टेलीग्राम लिंक भी होता है, जो NN7Function नामक ग्रुप पर रीडायरेक्ट करता है। यह ग्रुप IPL, क्रिकेट, फुटबॉल सट्टेबाजी, हाई-ऑड्स गेम्स, स्लॉट्स, ई-स्पोर्ट्स और ब्लॉकचेन बेस्ड जुए का प्रचार करता है।
क्यों खतरनाक हैं ये मैसेज?
WhatsApp पर दिख रहे ये स्पैम मैसेज भले ही सामान्य लगे, लेकिन बहुत खतरनाक हो सकते हैं। अगर आप इन अनजान लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपके लिए कई जोखिम ला सकता है।
- फिशिंग अटैक वाला मैसेज आते हैं, जो आपका निजी डेटा और बैंक डिटेल्स चोरी कर सकते हैं।
- इस लिंक के साथ आपके डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉलेशन हो सकता है, जो आपके डिवाइस में वायरस या ट्रोजन इंस्टॉल कर सकता है।
- अगर आप इस लिंक के जरिए किसी फर्जी बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर पैसे लगाते हैं, तो कभी-कभी आपका नुकसान हो सकता है।
- इन लिंक के जरिए स्कैमर्स आपकी पर्सनल जानकारी चुरा सकते हैं और इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
WhatsApp स्पैम से कैसे बचें?
अगर आपको ऐसे मैसेज मिलते हैं, तो यहां बताई गई बातों का खास ध्यान रखें।
- कभी भी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। यह फिशिंग अटैक हो सकता है।
- अगर WhatsApp पर आपको किसी संदिग्ध नंबर से कॉल आ रही है, तो इसमें स्पैम भेजने वालों को ब्लॉक और रिपोर्ट करने का ऑप्शन दिया गया है।
- किसी भी कॉल या मैसेज पर आए फर्जी ऑफर्स या बेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्टर न करें। ऐसा करने से आपका डेटा चोरी हो सकता है।
प्राइवेसी सेटिंग्स का रखें ध्यान
- अपनी प्राइवेसी को मजबूत रखने के लिए आपको केवल अपने कॉन्टैक्ट्स को ही प्रोफाइल देखने और ग्रुप में जोड़ने की अनुमति देनी चाहिए। इसके लिए Settings → Privacy → Groups → My Contacts में जाकर अनजान लोगों को ग्रुप में जोड़ने से रोकें।
- इसके साथ ही अपने फोन में सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें ताकि मैलवेयर और फिशिंग लिंक से बचा जा सके।


Click it and Unblock the Notifications








