WhatsApp में आ रहा Meta AI का जबरदस्त फीचर, अब नहीं होंगी जरूरी बातें मिस
इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए जाना जाता है। ये ऐप अपने यूजर्स का एक्सपीरियंस और अधिक विकसित करने के लिए इसमें लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। इस महीने कंपनी ने अपने ऐप में स्टेटस लाइक, स्टेटस में दोस्तों को मेंशन करने वाला फीचर और Low Light Mode जैसे धांसू फीचर्स को एड किया है।
इसी क्रम में कंपनी अब फिर कुछ नया लेकर आ रही है, जो कि यूजर्स को कुछ हटकर एक्सपीरियंस देने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब कंपनी Meta AI के लिए Chat Memory फीचर को रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है। इस फीचर की मदद से कंपनी यूजर्स को WhatsApp का और अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देना चाहती है।

नए फीचर की प्लानिंग में WhatsApp
WABetainfo ने व्हाट्सऐप में आने वाले इस फीचर की जानकारी दी है। WABetainfo ने इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद व्हाट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.22.9 में देखा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस लेटेस्ट फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से Meta AI चैटबॉट के साथ पहले शेयर किए गए डिटेल्स को ऑटोमैटिकली याद रखेगा।
यह फीचर मेटा एआई के पास मौजूद जानकारी का यूज करके यूजर्स को ज्यादा सही और कस्टमाइज्ड रिस्पॉन्स देगा। Meta AI यूजर्स के पर्सनल डिटेल्स जैसे कि वीगन है या नहीं, बर्थडे और उनकी फॉर्मल बातचीत के स्टाइल को याद रख सकता है।
इस फीचर से यूजर्स को पसंद की किताब के साथ डॉक्यूमेंट्री और पॉडकास्ट को भी याद रखने में मदद मिलने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Chat Memory फीचर के आने से यूजर्स को व्हाट्सऐप में मेटा एआई का काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है। ये फीचर यूजर्स की पसंद और नापसंद को याद रख कर मेटा एआई सुझाव, सलाह और रिस्पॉन्स भी देगा।
जल्द यूजर्स को मिलेगा फीचर
व्हाट्सऐप मेटा एआई का यह फीचर यूजर्स को पर्सनल जैसा फील देगा। खास बात यह है कि Meta AI से किस बात को आपको याद रखवाना है, इसका पूरा कंट्रोल यूजर के हाथ में होगा। इसमें यूजर्स को इन्फॉर्मेशन डिलीट और अपडेट करने का भी ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इस फीचर के जल्द ही यूजर्स के बीच आने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications








