Home
Apps

Whatsapp लेकर आ रहा है यूनिक फीचर, AI से क्रिएट कर सकेंगे प्रोफाइल

Whatsapp दुनियाभर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है। अपने द्वारा प्रदान की जा रही बेहतरीन सर्विस की वजह से यह दिनों-दिन लोकप्रियता हासिल कर रहा है। अपने यूजर्स को बेहतरीन सर्विस देने और उनका अपने प्लेटफॉर्म पर भरोसा बनाए रखने के लिए कंपनी इसमें नए-नए अपडेट्स और फीचर्स पेश कर रही है।

Whatsapp के यूजर्स को जल्द ही Artificial Intelligence (AI) से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने का फीचर मिल सकता है। इस फीचर को AI Profile Photos नाम दिया गया है। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा।

Whatsapp लेकर आ रहा है AI से प्रोफाइल क्रिएट करने वाला फीचर

मिली जानकारी के मुताबिक, AI Profile Photos अभी डेवलपिंग फेज में हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स AI का इस्तेमाल करके अपनी दिलचस्पी या मूड को दिखाने वाली पर्सनलाइज्ड इमेजेस क्रिएट कर सकेंगे। Whatsapp इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और इसकी टेस्टिंग एंड्रॉयड 2.24.11.17 अपडेट के लिए Whatsapp बीटा में की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर को एक अन्य फीचर के साथ देखा गया है, जिसमें यूजर्स AI का इस्तेमाल करके डिटेल्स देकर पर्सनलाइज्ड स्टीकर्स बना सकेंगे। Whatsapp के यूजर्स को इमेज से जुड़ी डिटेल्स देनी होगी, जो वे Creat AI Profile Picture कहे जाने वाले एक नए पेज पर जेनरेट करना चाहते हैं। कमांड देने के बाद यह फीचर डिटेल्स से मैच करने वाली एक कस्टमाइज्ड फोटो जेनरेट करेगा।

क्या होंगे इस फीचर के फायदें

रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि इस फीचर से यूजर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो को शेयर करने से बचने में आसानी हो सकती है, जिससे इसके गलत इस्तेमाल का जोखिम कम होने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही प्राइवेसी में इजाफा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि Whatsapp के Creat AI Profile Picture को एंड्रॉयड के लिए अपकमिंग वर्जन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is bringing a unique feature, you will be able to create profiles with AI
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X