Home
Apps

Whatsapp लेकर आ रहा Category और Audio Call Bar फीचर, यूजर्स को मिलेंगे अनगिनत फायदे

Whatsapp की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं हैं। इसका इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स द्वारा किया जाता है। यह इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स को कई सारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद फीचर्स यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए आकर्षित करते हैं। यही वजह है कि Whatsapp में हमें हर रोज कोई ना कोई नया अपडेट प्राप्त हो रहा है। बता दें कि अब Whatsapp ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स के लिए चैनल्स को खोजने का तरीका आसान हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, Whatsapp जल्द ही चैनल्स को ढूंढने का तरीका और भी अधिक आसान बनाने जा रहा है। कंपनी चैनल डायरेक्ट्री के लिए एक नया फीचर बना रही है, जिसका नाम 'Category Feature' है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंद की चीजों से जुड़े चैनल्स को आसानी से खोज सकेंगे। इस फीचर के भविष्य में मिलने की संभावना है।

Whatsapp लेकर आ रहा Category और Audio Call Bar फीचर

7 कैटेगिरी में बटेंगे चैनल्स

Whatsapp ने सितंबर 2023 में चैनल्स की शुरुआत की थी। इस फीचर की वजह से कंपनिया, क्रिएटर्स और फैमस सेलिब्रिटी से सीधे Whatsapp पर लोगों को अपडेट दे सकती हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी चैनल्स को 7 कैटेगिरी जैसे- बिजनेस, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, न्यूज और इन्फॉर्मेशन, पीपल और स्पोर्ट्स में बांटने की कोशिश कर रही है।

क्यां होंगे इस फीचर के फायदे

इस फीचर के लॉन्च होने के बाद यह चैनल्स अपने आप ही कैटेगिरी में शामिल हो जाएंगे। यूजर्स को इन्हें खुद से कैटेगिरी में डालने की आवश्यकता नहीं होगी। इस फीचर के आने के बाद आपका समय भी बचेगा और आप अपनी पसंद के चैनल्स भी आसानी से ढूंढ सकेंगे। फिलहाल यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और इसे एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए Google Play Store पर अपडेट वर्जन 2.24.10.17 में देखा जा सकेगा।

एक और फीचर पर चल रहा Whatsapp का काम

इसके साथ ही जल्द ही इस फीचर्स को Whatsapp द्वारा सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। 'Category Feature' के साथ ही Whatsapp के एक और फीचर की खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी जल्द ही अपने इंटरफेस में नया बदलाव ला सकती है। इसकी वजह से Whatsapp पर कॉल करने का तरीका बदल जाएगा।

जानें Whatsapp के Audio Call Bar फीचर के बारे में

Whatsapp एक और दूसरे फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम 'Audio Call Bar' फीचर है। अभी यह फीचर कुछ ही एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को मिल रहा है, लेकिन कंपनी जल्द ही इस फीचर को ऐप के अपडेट वर्जन में एक्सेस करने की परमिशन देगी। इस फीचर की मदद से कॉल मैनेज करना आसान होगा और यूजर्स का कन्फ्यूजन भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि नया बार साफ दिखाता है कि क्या करना है।

Whatsapp लेकर आ रहा Category और Audio Call Bar फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर की मदद से मल्टीटास्किंग आसान होगी। यूजर्स कॉल पर रहते हुए भी Whatsapp में दूसरे काम आसानी से कर पाएंगे। कुल मिलाकर यह फीचर Whatsapp पर कॉल मैनेजमेंट को आसान बना देगा और Call Bar को अधिक एडवांस बनाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whatsapp is bringing Category and Audio Call Bar feature, users will get countless benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X