Home
Apps

WhatsApp रिडिजाइन कर रहा है अपने इस खास फीचर को, मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस

व्हाट्सएप में 2018 से पिक्चर-इन-पिक्चर मोड का फीचर दिया गया है। Picture in Picture मोड सुविधाजनक है; जब कोई आपको YouTube, Instagram, या Facebook से वीडियो की लिंक भेजता है, तो यह आपको चैट के अंदर ही एक छोटी फ्लोटिंग विंडो में वीडियो चलाने की परमिशन देता है, इसलिए आपको उस चैट को छोड़ने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। लेकिन अब WhatsApp इस फीचर को रिडिजाइन कर रहा है।

WhatsApp रिडिजाइन कर रहा है अपने इस खास फीचर को, मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस

WhatsApp कर रहा है इस फीचर को रिडिजाइन

WABetainfo के अनुसार, WhatsApp पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के लिए एक नए रिडिजाइन का टेस्टिंग कर रहा है जो वीडियो प्लेयर में एक नया कंट्रोल बार जोड़ता है। वीडियो के नीचे कंट्रोल बार दिखाई देता है और इसमें पॉज/रिज्यूम बटन, फुल-स्क्रीन बटन और क्लोज बटन जैसे कंट्रोल होने की उम्मीद हैं। पहले ये कंट्रोल वीडियो फ़ीड पर ही दिखाई देते थे। लेकिन अब रिडिजाइन किया जा रहा है।

आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में नया पिक्चर-इन-पिक्चर मोड डिज़ाइन देख सकते हैं। स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि WhatsApp चैट में पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में वीडियो चलाया जा रहा है।

WhatsApp रिडिजाइन कर रहा है अपने इस खास फीचर को, मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस

पिक्चर-इन-पिक्चर मोड रिडिजाइन को लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट के साथ रोल आउट किया जा रहा है। WhatsApp बीटा वर्जन 2.21.22.3 पर चलने वाले फोन पर रिडिजाइन उपलब्ध था। यह व्हाट्सएप के स्थिर वर्जन पर उपलब्ध नहीं है। यदि आप इसे देखना चाहते हैं, तो आपको लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा वर्जन पर जॉइन होना होगा।

यदि आप बीटा टेस्टर नहीं हैं, तो आप यहां बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं।

नए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड के अलावा, WhatsApp कई अन्य फीचर्स पर भी काम कर रहा है जैसे कि आपको वॉयस मैसेज को ट्रांसक्राइब करने की परमिशन देना, आपको लोकल शॉप्स और कैफे को खोजने में मदद करना, विशिष्ट संपर्कों से लास्ट सीन की स्थिति को हाइड करने की सुविधा देना, और बहुत कुछ शामिल है।

व्हाट्सएप आपको अपने चैट को एंड्रॉइड से iOS यानि आईफोन या आइपैड में ट्रांसफर करने के फीचर पर भी काम कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक रूप से इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is redesigning its picture in picture feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X