Home
Apps

WhatsApp का नया अपडेट: अब पता करें, कौन है ग्रुप में ऑनलाइन?

हाल ही में इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से यूजर्स ये पता कर सकेंगे कि ग्रुप के कितने मेंबर ऑनलाइन हैं। इस फीचर को कंपनी ने Online Counter नाम दिया है।

दरअसल, व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में जानकारी WABetainfo दी है। वेबसाइट ने इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.25.30 में देखा है। आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप का ये नया फीचर कैसे और क्या काम करेगा।

WhatsApp में ग्रुप चैट के लिए आया नया अपडेट

क्या है WhatsApp का नया फीचर?

शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, यूजर्स ग्रुप के नाम के नीचे ऑनलाइन मेंबर की संख्या देख सकते हैं। इस फीचर के पहले ग्रुप चैट के टॉप बार में ग्रुप मेंबर्स का नाम और करेंट एक्टिविटी नजर आती थी। इस नए अपडेट के आने के बाद इसे मौजूदा ऑनलाइन मेंबर्स की संख्या बताने वाले फीचर से हटा दिया गया है। इससे यूजर्स ये पता लगा पाएंगे कि ग्रुप के कितने मेंबर्स का व्हाट्सऐप ओपन है।

इन यूजर को काउंट नहीं करेगा फीचर

सबसे जरूरी बात यह है कि अगर कुछ यूजर्स ने प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर ऑनलाइन स्टेटस विजिबिलटी को बंद कर रखा है, तो ऑनलाइन काउंटर ऐसे यूजर्स को काउंट नहीं करेगा। बता दें कि WhatsApp का ये फीचर अभी बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। लेकिन कंपनी बीटा टेस्टिंग के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रिलीज कर सकती है।

एक और फीचर लाया ऐप

Online Counter के अलावा, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक और फीचर रोलआउट किया है, जो कि यूजर्स को जरूरी मैसेज के बारे में रिमाइंड कराएगा। बता दें कि इंस्टिंट मैसेजिंग ऐप ने Message Reminder फीचर पेश किया है।

इससे यूजर्स को उन जरूरी मैसेज के बारे में आसानी से पता चल जाएगा, जो उन्होंने अभी तक नहीं पढ़े नहीं है। यह फीचर अभी कुछ ही यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ है, लेकिन टेस्टिंग के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has brought a new feature for its users, with the help of which users can know whether every member of the group is online or not. The company has named this feature as Online Counter.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X