व्हाट्सएप ला रहा है नया फीचर, अब हाइड कर सकेंगे चुनिंदा यूजर्स के लिए, लास्ट सीन और स्टेटस
व्हाट्सएप यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई सारे नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले यह बताया गया था कि WhatsApp यूजर्स को अपने स्टेटस, लास्ट सीन और प्रोफाइल पिक्चर्स को चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स से छिपाने यानि हाइड के फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है। पहले व्हाट्सएप को iOS बीटा ऐप पर फीचर का टेस्टिंग करते हुए देखा गया था, अब मैसेजिंग को ऐप के एंड्रॉइड वर्जन पर उसी फीचर का टेस्टिंग करते हुए देखा गया है।

व्हाट्सएप पर अब चुनिंदा यूजर्स के लिए हाइड कर सकेंगे Status, लास्ट सीन इत्यादि
Wabetainfo के अनुसार, व्हाट्सएप अब चुनिंदा कॉन्टैक्ट्स से लास्ट सीन, स्टेटस, प्रोफाइल पिक्चर और बहुत कुछ छिपाने के लिए फीचर पेश करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "व्हाट्सएप लास्ट सीन, प्रोफाइल पिक्चर, अबाउट, 'माई कॉन्टैक्ट एक्सपेक्ट' का ऑप्शन जोड़ने की योजना बना रहा है, ताकि आप किसी भी व्यक्ति के लिए अपने स्टेटस, प्रोफाइल पिक्चर और अबाउट को हाइड कर सकें।
व्हाट्सएप फीचर में एक ट्रैकर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है कि यह फीचर रोल आउट होने के बाद कैसा दिखेगा। स्क्रीनशॉट में, आप 'Everyone, My contacts, My contacts expect और Nobody सहित चार ऑप्शन को देख सकते हैं। इन प्रकार अब आप अपने वॉट्सऐप में जिसको चाहे उसे अपने स्टेटस दिखा सकते है और जिसे दिखाना नहीं चाहते उसके लिए हाइड भी कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर रोल आउट कब किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
हालाँकि, यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यदि आप अपना लास्ट सीन किसी से या सामान्य रूप से लोगों से हाइड करते हैं, तो आप उनका भी लास्ट सीन भी नहीं देख सकेंगे। साथ ही आप उनकी व्हाट्सएप स्टोरी या स्टेटस को भी नहीं देख पाएंगे, अगर आप उन्हें आपके स्टेटस देखने से रोकते हैं तो।
WhatsApp फिलहाल अपने आईओएस और एंड्रॉइड ऐप पर फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। मैसेजिंग ऐप ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह वर्तमान वर्तमान में डेवलपिंग मोड में है और उपलब्ध कब होगा इसके लिए इंतजार करना होगा।
इससे पहले भी हल ही के दिनों में व्हाट्सएप ने कई फीचर्स निकाले है जिसमें से एक WhatsApp Multi Use फीचर है जिसमें अधिकतम 4 डिवाइस में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications