WhatsApp पर मिलेगा यह नया फीचर, कर सकेंगे विशिष्ट कॉन्टेक्ट के लिए "Last Seen" को हाईड
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स रोल आउट किये थे जिसमें कम्युनिटी, Emoji रिएक्शन, लॉन्ग फाइल शेयर और बहुत कुछ शामिल थे हैं, लेकिन अब एक और नया फीचर आने वाला है। फीचर ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जहां यूजर्स विशिष्ट कॉन्टेक्ट्स के लिए अपने "Last Seen" स्टेटस को हाइड कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर अभी बीटा में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही इसको स्टेबल वर्जन में रोल आउट किया जाएगा। तो आइये व्हाट्सएप के इन नए अपकमिंग फीचर के बारे में जानते हैं डिटेल्स में।

अब व्हाट्सएप पर स्पेशिफिक कॉन्टेक्ट के लिए हाइड कर सकेंगे "Last Seen" स्टेटस
बता दें कि WhatsApp का यह नया फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे स्टेटस को किसी विशिष्ट यूजर के लिए हाइड करना है। यह फीचर ऐप की "Privacy" सेटिंग्स के तहत देखा जा सकता है, जहाँ यूजर्स को "Last Seen" के सेक्शन में जाना होगा और पसंदीदा ऑप्शन को सेलेक्ट करना है जिसमें, "Everyone," "My Contacts," "Nobody," और "My Contacts Except" के ऑप्शन्स मिलेंगे।
यानी आप किसी स्पेशिफिक कॉन्टेक्ट के लिए इसको डिसेबल कर देंगे तो यूजर ये नहीं देख पायेगा कि आप आखिरी बार ऑनलाइन कब आये थे।
वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसके व्हाट्सएप से प्रोफाइल पिक्चर्स और "अबाउट" सेक्शन के लिए भी इसी तरह का फीचर पेश किया जा सकता हैं। इस फीचर से यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनकी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर कौन देख सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, "यदि आप व्हाट्सएप को ओपन करके Setting> Account> Privacy> Last Seen/Profile Photo, तो आपको 'My Contact Expects...' नामक एक नया ऑप्शन मिल सकता है।
हाल ही WhatsApp ने किए थे ये नए फीचर्स रोल आउट

आपको बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने iOS और एंड्रॉइड दोनों यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स पेश किए थे। इनमें अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर 32 मेम्बर्स एक साथ वॉयस कॉल को अटेंड कर सकते हैं, 2GB फ़ाइल शेयर करना, ग्रुप एडमिन द्वारा मैसेज को डिलीट करने जैसे शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications