Home
Apps

WhatsApp कर रहा है इन बेहतरीन फीचर्स पर काम, जानें कौन–कौनसे है ये फीचर्स

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर पेश करने की दिशा में काम कर रहा है। इन फीचर्स को ऐप के स्टेबल वर्जन में लाने से पहले, बीटा वर्जन में लॉन्च करेगा जहाँ अगर कोई बग होगा तो उसे ठीक किया जाएगा और इसके बाद इनको मैन वर्जन में रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp कर रहा है इन बेहतरीन फीचर्स पर काम, जानें कौन–कौनसे है ये फीचर्स

इसी तरह, ट्रैकर साइट WABetaInfo ने खुलासा किया है कि उसने कई नए फीचर्स को देखा है जो ऐप पर टेस्टिंग के अधीन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक नए यूआई, एक डिफॉल्ट मैसेज टाइमर और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट से जुड़े बदलावों पर काम कर रहा है।

टेस्टिंग में चल रहे हैं WhatsApp के ये नए फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए फीचर्स को एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में रोल आउट किया गया है। डिफ़ॉल्ट मैसेज टाइमर के बारे में बात करते हुए, यह आपको हाइड किये गए मैसेजों के साथ ऑटोमेटिक रूप से एनेबल होने के साथ नए चैट थ्रेड शुरू करने देता है। साथ ही, यह ज्यादा यूजर्स के लिए एक डिफ़ॉल्ट मैसेज टाइमर को इनेबल करने की क्षमता जारी कर रहा है। आप इस डिफ़ॉल्ट मैसेज टाइमर को प्राइवेसी सेटिंग्स के अंतर्गत ऑन कर सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आप कॉन्टेक्ट्स के लिए डिफ़ॉल्ट मैसेज टाइमर को 90 दिन और 24 घंटे जैसे ऑप्शन्स के साथ इनेबल कर सकते हैं जो मैसेजों को गायब करने के नए ऑप्शन हैं। साथ ही, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने ऐप के बीटा वर्जन के लिए एक नया UI रोल आउट कर रहा है, जो कॉन्टैक्ट इंफो को अलग तरीके से डिस्प्ले करेगा।

व्हाट्सएप मल्टी-डिवाइस (WhatsApp Multi Device) सपोर्ट से संबंधित बदलाव की तैयारी कर रहा है। एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.21.23.10 को ऐप में चेंजेस के साथ देखा गया है। उसी के अनुसार, ऐप हर बार लिंक किए गए डिवाइस को बदलने पर सिक्योरिटी कोड अपडेट होने पर सूचनाएं भेजना बंद कर देगा। हालांकि, व्हाट्सएप आपको मल्टी-डिवाइस प्रोग्राम से ऑप्ट आउट नहीं करने देगा।

वहीं आपको जानकारी के लिए बता दें कि ऐप मल्टी-डिवाइस बीटा से ऑप्ट-आउट करने के ऑप्शन को हटा रहा है और चुनिंदा बीटा टेस्टर जो इस बीटा प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए हैं, वे इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं। ऐप को अभी इस फीचर का एक स्टेबल वर्जन रोल आउट करना है, लेकिन यह कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ऑटोमेटिक रूप से सक्षम है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अपडेट ने सभी लिंक किए गए डिवाइसों को लॉग आउट कर दिया है और आप इन डिवाइसों को फिर से मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का उपयोग करके फिर से लिंक कर सकते हैं जो अकाउंट के लिए ऑटोमेटिक रूप से इनेबल किया गया है।

इस प्रकार आने वाले दिनों में व्हाट्सएप (WhatsApp) के यूजर्स को कई शानदार फीचर्स मिलने वाले है। यदि आप भी ऐसे ही नए-नए फीचर्स को आजमाना चाहते हैं, तो इंसटेंट मैसेजिंग ऐप हमेशा नए-नए फीचर्स बीटा वर्जन में पहले रोल आउट करता रहता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is Working On these amazing features, know more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X