WhatsApp पर अब जिनको चाहे उनके लिए Hide कर सकेंगे Last Seen, जानें फीचर के बारे में पूरी खबर
पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) हमेशा नए-नए फीचर को निकालता रहता हैं। इसी बीच अभी Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है जिसमें से एक Last Seen फीचर हैं। तो आइए जानते हैं, इस नए फीचर के बारे में विस्तार से।

अब WhatsApp यूजर्स चुनिंदे लोगों के लिए हाइड कर सकेंगे लास्ट सीन (Last Seen)
इस सप्ताह की शुरुआत में, मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म WhatsApp कई नए फीचर्स की जानकारी लेकर आया था जिसमें से एक लास्ट सीन है। यानी अब इस फीचर के माध्यम से यूजर्स चुनिंदे लोगों के लिए Last Seen को हाइड कर सकेंगे।
यह फीचर अपने यूजर्स को गुमनामी का विकल्प देगा। व्हाट्सएप के यूजर्स उन कॉन्टैक्ट्स को सिंगल आउट कर पाएंगे जिनके साथ वे अपना लास्ट सीन स्टेटस शेयर नहीं करना चाहते हैं। वर्तमान स्टेबल वर्जन में, WhatsApp केवल तीन ऑप्शन की अनुमति देता है; सबसे पहले, आप अपने नंबर वाले सभी लोगों को अपना लास्ट सीन दिखाएं, दूसरा, केवल अपने कॉन्टेक्ट्स में मौजूद लोगों को दिखाएं, या आप किसी को भी नहीं दिखाएं को सेट कर सकते हैं।
यह उन लोगों के लिए एक वेलकम फीचर होगा जो अपने काम करने वाले दोस्तों, बॉस, माता-पिता और परिवार के सदस्यों से प्राइवेसी रखना चाहते हैं।
इस प्रकार यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन फीचर रहेगा जो दूसरे लोगों से प्राइवेसी रखना चाहते हैं या यह नहीं दिखाना चाहते हैं कि वह कब ऑनलाइन आए और कब ऑफलाइन हुए।
हालांकि आपको बता दें कि अभी, 'लास्ट सीन' स्टेटस में इस इम्प्रूवमेंट की टेस्टिंग की जा रही है और सीमित यूजर्स ही इसको इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही WhatsApp के स्टेबल वर्जन में इसको कब रोल आउट किया जाएगा, इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। यानी अभी आपको इस फीचर के स्टेबल वर्जन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
इसके अलावा हाल ही में यह भी खबर आई थी कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) कई अन्य फीचर्स पर भी टेस्टिंग कर रहा है, जिनको जल्द ही पहले बीटा टेस्टर के लिए रोल आउट किया जाएगा और उसके बाद स्टेबल वर्जन में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








