Home
Apps

WhatsApp ने लॉन्च किया नया डेस्कटॉप ऐप, जानें कैसे करें इंस्टॉल

WhatsApp ने आखिरकार अब Windows के लिए नया WhatsApp Desktop App को लॉन्च कर दिया है। जिसका इंतजार काफी समय से था और टेस्टिंग में भी पिछले कुछ समय से था। इस प्रकार अब माइक्रोसॉफ्ट ऐप स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध हैं। तो आइए अब जानते है माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए जारी किए गए इस नए WhatsApp Desktop App के बारे में।

WhatsApp ने लॉन्च किया नया डेस्कटॉप ऐप, जानें कैसे करें इंस्टॉल

WhatsApp ने लॉन्च किया नया डेस्कटॉप ऐप

डेस्कटॉप के लिए नया व्हाट्सएप ऐप यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (UWP) पर आधारित है। UWP मल्टी-डिवाइस फ़ंक्शंस का उपयोग करता है, इसलिए यूजर्स डेस्कटॉप पर नोटिफिकेशन प्राप्त करने में सक्षम होंगे, भले ही उनके फ़ोन इंटरनेट से कनेक्ट न हों। कहा जाता है कि फेसबुक (मेटा) के स्वामित्व वाली कंपनी देशी विंडोज ऐप्स के सपोर्ट के लिए XAML यूआई भाषा का उपयोग कर रही है।

डेस्कटॉप के लिए व्हाट्सएप ऐप का डिज़ाइन व्हाट्सएप वेब के समान दिखता है, हालांकि, यह कई इम्प्रूवमेंट और फीचर्स के साथ आता है जो ऐप में एक अच्छा स्पर्श जोड़ता है। मल्टी-डिवाइस कैपेबिलिटी के अलावा, इसमें एक नया राइटिंग पैड फीचर मिलता है जो यूजर्स को विंडोज इंक की मदद से इमेज को स्केच करने और ऐप के अंदर शेयर करने की परमिशन देता हैं। इसके अलावा, PC के लिए बीटा ऐप को मोबाइल व्हाट्सएप से प्राइवेसी सेटिंग्स, नोटिफिकेशन, स्टोरेज इत्यादि सहित सेटिंग्स भी मिलती है।

गौरतलब हो कि ऐप अभी भी बीटा में है, और भविष्य में और अधिक फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इनके अलावा WhatsApp macOS कैटालिस्ट के लिए एक नए ऐप पर भी काम कर रहा हैं।

यदि आप भी अगर Windows यूजर्स है और बीटा ऐप की टेस्टिंग करना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान स्टेप्स हमने बताये है:

Windows के लिए नया WhatsApp Desktop App डाउनलोड कैसे करें

स्टेप 1 - सबसे पहले अपने सिस्टम पर वेब ब्राउजर को ओपन करें और फिर इस लिंक को सर्च बार में पेस्ट करें।

स्टेप 2 - साइट के ओपन होने के बाद गेट स्टार्टेड ऑप्शन पर क्लिक करें जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर एप पर रीडायरेक्ट हो जाएगा।

स्टेप 3 - नए पेज पर आपको Get का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें, फिर आपको माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन इन करने के लिए कहा जाएगा।

स्टेप 4 - आप 'No' के ऑप्शन को सेलेक्ट करके साइन-इन प्रोसेस को स्किप कर सकते हैं, जिसके बाद एक इंस्टॉल बटन पॉप-अप दिखाई देगा।

स्टेप 5 - यदि आप कुछ सेकंड का समय देते हैं तो ऐप अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।

स्टेप 6 - इंस्टॉल होने के बाद, आपको Launch का ऑप्शन दिखाई देगा, बस उस पर टैप करें और डेस्कटॉप ऐप एक QR स्कैन कोड के साथ ओपन जाएगा।

स्टेप 7 - अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से स्कैन करें, और आप डेस्कटॉप के लिए बीटा टेस्टिंग ऐप को इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस प्रकार आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने विंडोज के लैपटॉप या PC में व्हाट्सएप के इस नए ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं और एक अलग ही एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

अगर आप भी Windows में नए डेस्कटॉप ऐप को चलाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते है:

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Launched New Desktop App, Know How To Download
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X