WhatsApp ने वीडियो कॉल में स्क्रीन शेयरिंग मोड किया लॉन्च, जाने कैसे करता है काम
मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप WhatsApp एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है। यह अब यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपने फोन की स्क्रीन शेयर करने की अनुमति देता है। स्क्रीन-शेयरिंग एक होस्ट को अपनी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को दूसरों के साथ शेयर करने देगी, जिससे यह कार्यालय बैठकों और अन्य चीजों के लिए एक उपयोगी उपकरण बन जाएगा।

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए से नए अपडेट की अनाउंसमेंट करते हुए कहा, "हम व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के दौरान आपकी स्क्रीन शेयर करने की क्षमता जोड़ रहे हैं।" व्हाट्सएप का लेटेस्ट कदम Google मीट और जूम जैसे पापुलर वीडियो कॉलिंग ऐप को कड़ी टक्कर दे सकता है क्योंकि यह ग्रुप मीटिंग के लिए महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक है।
स्क्रीन-शेयरिंग क्षमताओं के साथ, व्हाट्सएप यूजर्स के लिए दस्तावेजो पर सहयोग करना आसान बना रहा है। इसके अलावा, कोई भी अब अपने परिवार और दोस्तों को आसानी से तकनीकी सहायता प्रदान करने में सक्षम होगा। उदाहरण के लिए, अगर आपके माता-पिता को अपने फोन की सेटिंग में कुछ अपडेट करने की जरुरत है, तो आप व्हाट्सएप के वीडियो कॉल स्क्रीन-शेयरिंग फीचर का यूज करके ऐसा करने में उनकी मदद कर सकते हैं। यूजर्स के पास स्क्रीन-शेयरिंग फीचर पर पूरा कंट्रोल होगा, जो किसी भी अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के साथ विशिष्ट है। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता जब चाहें तब स्क्रीन पर कंटेंट शेयर करना बंद कर सकते हैं।
इस फीचर का यूज करने के लिए, उपयोगकर्ता वीडियो कॉल के दौरान बस 'शेयर' आइकन पर क्लिक कर सकते हैं और फिर किसी विशिष्ट एप्लिकेशन या संपूर्ण स्क्रीन को शेयर करने के बीच चयन कर सकते हैं। मौजूदा समय में, व्हाट्सएप 32 प्रतिभागियों के साथ वीडियो कॉल का सपोर्ट करता है, जिसका अर्थ है कि इस मैसेजिंग ऐप पर छोटी बैठकें आसानी से आयोजित की जा सकती हैं।
स्क्रीन-शेयरिंग ऑप्शन पहले बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध था और अब, इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अपडेट को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है, इसलिए इसे सभी तक पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं। व्हाट्सएप ने हाल ही में चैट लॉक, एडिट बटन, एचडी फोटो क्वालिटी अपडेट जैसे बड़े फीचर्स जोड़े हैं।
व्हाट्सएप के चैट लॉक फीचर से लोग अपनी सुपर पर्सनल चैट में लॉक लगा सकेंगे, ताकि अगर आप अपना फोन किसी और को सौंप दें तो भी कोई उन तक नहीं पहुंच सके। अच्छी बात यह है कि नई सुविधा ऑटोमैटिक तरिके से उस चैट की कंटेंट को सूचनाओं में भी छिपा देती है और इस प्रकार, आपकी गोपनीयता सुरक्षित रहती है।
ऐप का एडिट बटन फीचर यूजर्स को किसी को भेजे गए गलत मैसेज में कोई भी बदलाव करने के लिए 15 मिनट का समय देता है। यह एक बहुत ही उपयोगी सुविधा है क्योंकि अब किसी को पूरे मैसेज को हटाने की जरुरत नहीं होगी क्योंकि एडिट बटन आपको उन वाक्यों या शब्दों को सही करने देगा जो आपको लगता है कि शुरू में सही नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications








