ये iPhone यूजर्स नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे WhatsApp; कहीं लिस्ट में आपको फोन तो नहीं शामिल
WhatsApp iPhone features: दुनिया भर में लाखों लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में जो लोग ज्यादातर कनेक्ट रहने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं और इसके लिए पुराने iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उनको अपने फोन अपग्रेड करने की जरूरत होती है। 5 मई, 2025 से मेटा का मैसेजिंग ऐप WhatsApp, iOS के पुराने वर्जन पर चलने वाले कुछ iPhone पर काम करना बंद कर देगा।

किन फोन में नहीं चलेगा वॉट्सऐप?
रिपोर्ट में पता चला है कि WhatsApp केवल iOS 15.1 या उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले iPhone को सपोर्ट करेगा।
अगर आपका डिवाइस इस वर्जन पर अपडेट नहीं हुआ है या यह इसे सपोर्ट नहीं कर सकता है, तो आप जल्द ही ऐप तक पूरी तरह से एक्सेस खो देंगे।
इसका मतलब है कि कहीं भी कोई मैसेज, कोई कॉल या WhatsApp नोटिफिकेशन नहीं आएगा। इस लिस्ट में 3 फोन शामिल हैं।
- iPhone 5s
- iPhone 6
- iPhone 6 Plus
ऐसा क्यों कर रहा प्लेटफॉर्म?
कंपनी ने यह कदम इस वजह से उठाया है, ताकि सिक्योरिटी को बेहतर बनाया जा सके। Apple ने इन पुराने iPhone के लिए सॉफ़्टवेयर अपडेट देना बंद कर दिया है, जिससे उनमें सिक्योरिटी संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं। लगातार सिक्योरिटी अपडेट के बिना, यूजर और उनका डेटा अधिक जोखिम में है, जिसके कारण WhatsApp पुराने स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है।
क्या करें यूजर्स?
अगर आपके पास भी ये iPhone हैं तो उसे लेटेस्ट मॉडल में अपग्रेड करें।
आपको कम से कम iPhone 8, iPhone X और उसके बाद के वर्जन वाले iPhone WhatsApp सपोर्ट देते रहेंगे। यह भी याद रखें कि ये मॉडल भी धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं और शायद हमेशा के लिए बैकअप न हों।
अगर WhatsApp आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, तो बिना किसी रुकावट के जुड़े रहने के लिए जल्द ही अपग्रेड करने की योजना बनाएं।


Click it and Unblock the Notifications








