WhatsApp से भारतीय यूजर्स UPI के जरिए कर सकेंगे इंटरनेशनल पेमेंट, यहां जानें सभी डिटेल
WhatsApp UPI Payment: अगर आप भी WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है, दरअसल Google Pay और PhonePay के बाद अब सबसे लोकप्रिय मैसेंजिंग एप्प WhatsApp भी (UPI) सर्विस के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट्स सुविधा शुरू करने जा रहा है।
जी हां, आपने सही पढ़ा है। सामने आई जानकारी के अनुसार WhatsApp कथित तौर पर अपनी इन-ऐप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सर्विस के जरिए विदेश पैसे भेजने की सुविधा पर काम कर रहा है। जिसे आने वाले दिनों में सभी भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

यानी कि, आने वाले दिनों में भारतीय यूजर्स Google Pay और PhonePay के अलावा व्हाट्सएप (WhatsApp) से भी इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। गौरतलब है कि, पहली बार भारत में यूजर्स के लिए WhatsApp Pay को इन-ऐप सर्विस के तौर पर 2020 में पेश किया गया था।
गौरतलब है कि, इसमें 140 से ज्यादा बैंकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इस व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट सुविधा भी विकसित की जा रही है। यह नई फैसलिटी काफी उपयोगी होगी। साथ ही, यह अंतर्राष्ट्रीय UPI भुगतान सुविधा वर्तमान में केवल चुनिंदा बीटा यजर्स के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि यह नया फीचर जल्द से जल्द सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

कुछ समय पहले ही WhatsApp के इस नए अपडेट को लेकर एक स्क्रीनशॉट सामने आया था। सामने आए स्क्रीनशॉट में पेमेंट मेनू में Forget UPI पिन ऑप्शन के नीचे एक नया ऑप्शन दिखाई दे रहा था। स्क्रीनशॉट के अनुसार, फीचर को ऑन करने के लिए यूजर्स को यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।
हाल ही में सामने आई स्क्रीनशॉट के अनुसार व्हाट्सएप में नई फैसलिटी यूपीआई सेटिंग्स पेज पर इंटरनेशनल पेमेंट्स ऑप्शन में दी जा रही है। टिप्स्टर @AssembleDebug ने अपने सोशल अकाउंट X पूर्व में (ट्विटर) पर WhatsApp के इस नए अपडेट की जानकारी शेयर की है।

बता दें कि वर्तमान में Google Pay, PhonePe और अन्य डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को यह सुविधा पहले से ही दे रहे हैं। अभी WhatsApp का इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। वर्तमान में इसकी टेस्टिंग की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इस फैसलिटी का लाभ भारतीय यूजर्स को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








