Home
Apps

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप का यह सबसे काम का फीचर जल्द होगा रोल आउट

WhatsApp अपने डेस्कटॉप यूजर्स के किये एक नया फीचर पेश करने की तैयारी में हैं। जी हाँ, यूजर्स को जल्द ही डेस्कटॉप ऐप पर व्हाट्सएप मैसेज रिएक्शन (WhatsApp Message Reaction) का फीचर मिल सकता है। मैसेज रिएक्शन जिसे मेटा ने अपने Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कर चुका हैं। यह यूजर्स को एक मैसेज पर इमोजी के रूप से रिएक्ट करने की परमिशन देता हैं।

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप का यह सबसे काम का फीचर जल्द होगा रोल आउट

एप्लिकेशन की फीचर ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo ने सबसे पहले व्हाट्सएप डेस्कटॉप के लिए बीटा-व्हाट्सएप मैसेज रिएक्शन फीचर के बारे में बताया है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, मेटा-स्वामित्व वाला एप्लिकेशन फीचर पर काम कर रहा है, जो बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह अभी भी डेवलपमेंट मोड में है।

इसी तरह का एक अपडेट अगस्त 2021 में सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि WhatsApp कथित तौर पर महीनों से एंड्रॉइड और iOS के लिए फीचर पर काम कर रहा है, और अब फीचर के स्क्रीनशॉट भी सामने आये हैं।

WABetaInfo द्वारा जारी किया गया स्क्रीनशॉट व्हाट्सएप डेस्कटॉप बीटा पर इमोजी आइकन का उपयोग करके चैट में मैसेज के बगल में मैसेज रिएक्शन बटन दिखाता है। मैसेज पर कर्सर ले जाने पर ही बटन दिखता है। क्लिक करने पर, यह छह इमोजी दिखाता है। स्क्रीनशॉट में थम्स अप, रेड हार्ट, खुशी के आंसू वाला फेस, शॉक्ड फेस, रोता हुआ चेहरा और हाथ जोड़कर वाले इमोजी (WhatsApp Message Emoji Reaction) शामिल है।

WhatsApp Feature: व्हाट्सएप का यह सबसे काम का फीचर जल्द होगा रोल आउट

WhatsApp स्टेटस अपडेट ऑडियंस फीचर भी किया गया स्पॉट

मैसेज रिएक्शन के अलावा व्हाट्सएप पर एक और फीचर भी डेवलपमेंट मोड में हैं। जी हाँ, व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट के रिसीवर को एडिट करने के प्रावधान पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को प्रत्येक स्टेटस अपडेट के लिए ऑडिएंस को स्पेसिफाई करने में सक्षम बनाएगी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि मेटा का स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म डेस्कटॉप पर इस फीचर को कब रोल आउट करेगा और कब एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

इसी तरह पिछले साल यानी 2021 में भी व्हाट्सएप ने कई नए फीचर्स पेश किए थे। उनमें से एक व्यू वन्स फीचर था जिसमें हम यूजर्स को ऐसे फोटो या वीडियो भेज सकते हैं जिससे रिसीवर सिर्फ एक बार ही उसको देख सकता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Message Reaction Feature Roll Out Soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X