Home
Apps

Whatsapp के इस फीचर से यूजर को मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी

Whatsapp के इस फीचर से यूजर को मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी

Whatsapp का यह नया फीचर यूजर को ज्यादा प्राइवेसी देगा और मैसेज सिक्योर रखेगा। Meta के स्वामित्व वाला Whatsapp मेसेजिंग सर्विस अपने यूजर को इमेज और वीडियो view once करने की सुविधा प्रदान करता है। जैसे ही अन्य यूजर ने इसे देखता है मैसेज गायब हो जाता है। वहीं जानकारी मिली है की Whatsapp अपने टेक्स्ट मैसेज पर भी view once फीचर का इस्तेमाल कर सकता है। इसे Android के लिए टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही यह नया फीचर Whatsapp Android Beta Version में उपलब्ध है, जब यूजर कोई मैसेज सेंड करता है तब आप सिर्फ उसे एक ही बार देख सकते हैं।

Whatsapp पर जल्द दिखेगा यह नया फीचर

Whatsapp फीचर ट्रैकर WBetainfo के अनुसार, view once का फीचर Whatsapp ने हाल ही में अपने 2.22.25.20 वर्शन में Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया था। Whatsapp के Beta वर्शन में view once टेक्स्ट मैसेज का रेफेरेंस देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, Whatsapp एक खास बटन पर काम कर रहा है जो चैट बार के बगल में मौजूद है, जहाँ यूजर अपने मैसेज को टाइप करता है। इसके सेंड बटन के पास एक लॉक आइकॉन भी है, जिसे रिलीज के पहले बदल दिया जाएगा।

View Once फीचर आपको ये करने से रोकता है

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो view once ऑप्शन आपके इमेज और वीडियो का स्क्रीनशॉट लेने नहीं देता। जिससे आप इसे शेयर, फॉरवर्ड और कॉपी भी नहीं कर सकते। वहीं नए view once टेक्स्ट मैसेज में Whatsapp आपको इसी तरह स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक कर देगा।

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए तरह- तरह के अपडेट जारी करते रहता है जिससे उन्हें काफी सुविधाएं मिलती हैं। इस फीचर को कब तक लॉन्च किया जाएगा यह जानकारी सामने नहीं आई है। पर यह फीचर आपकी प्राइवेसी को बढ़ावा देगा, जिससे एक यूजर द्वारा भेजा गया मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएगा। इसे आपको अलग से डिलीट करने की जरूरत नहीं है।

हाल ही में Whatsapp ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम Message Yourself है। यह Android और iOS यूजर्स को खुद से चैट करने का ऑप्शन देता है। इस फीचर के माध्यम से आप खुद को चैट मैसेज फॉरवर्ड, कॉपी या सेंड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
This new feature of Whatsapp will give more privacy to the user and will keep the message secure. Whatsapp messaging service owned by Meta provides its users the facility to view images and videos once. The message disappears as soon as another user sees it. At the same time, information has been received that Whatsapp can use the view once feature on its text messages as well.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X