अब Windows पर भी आप खुद को कर सकेंगे मैसेज, Whatsapp ने जारी किया अपडेट

Whatsapp अपने यूजर्स के लिए कई तरह के अपडेट जारी करता है। हाल ही में इसने Android और iOS के लिए एक ऐसा फीचर रोलआउट किया था जिसमें यूजर्स खुद को मैसेज कर सकते हैं और उनके द्वारा बनाए गए नोट्स को वहां सेव कर सकते हैं।
अब Whatsapp ने "Chat with your own number" फीचर अपने Windows यूजर्स के लिए जारी किया है। अपने Windows Beta App के लिए Whatsapp ने इस फीचर को लॉन्च किया है। यह फीचर Whatsapp में पहले भी था लेकिन उस समय आपके पास एक लगा नंबर का Whatsapp होना जरूरी था जिससे आप खुद को मैसेज सेंड कर सकें।
Microsoft Store से डाउनलोड करें beta app
Whatsapp Beta ट्रैकर WABetainfo के अनुसार, Meta की मैसेजिंग सर्विस Whatsapp ने अपने Whatsapp का लेटेस्ट अपडेट मैसेज योरसेल्फ Windows के 2.2248.2.0 अपडेट के लिए लॉन्च कर दिया है।
Whatsapp के इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Microsoft Store से इसका नया beta app डाउनलोड करना होगा। जैसे ही यह डाउनलोड होगा यूजर्स को You नाम का एक अलग चैट ऑप्शन दिखने लगेगा और इसके जरिए आप खुद से चैटिंग कर सकते हैं। यूजर्स एक और टैब खोलकर अपने पसंद के नोट्स, रिमाइंडर और बुकमार्क जैसी अन्य चीजें उसपर शेयर कर सकते हैं।
Whatsapp ने कई नए फीचर किए रोलआउट
आपको बता दें कि जैसे ही एक मैसेज आपके नंबर पर आता है तभी आपके जितने भी link devices पर यह चैट दिखने लगेगा। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहेगा, जिससे केवल मैसेज भेजने वाले यूजर को यह चैट दिखेगा।
हाल ही में Whatsapp ने कई तरह के नए फीचर्स रोलआउट किए हैं, जिनमें से एक Whatsapp का अवतार वाला फीचर है। इसके जरिए एक यूजर अपने तैयार किए गए अवतार से मैसेज कर सकता है। Whatsapp पर एक यूजर खुद का अवतार तैयार कर सकता है, और अपने अनुसार, उसकी हेयरस्टाइल, ऑउटफिट और facial फीचर चुन सकता है। इसके साथ ही Whatsapp ने 36 कस्टम स्टीकर जोड़े हैं जो आपके इमोशन और एक्शन को दर्शाते हैं। इस अवतार को आप अपने Whatsapp प्रोफाइल फोटो के रूप में भी लगा सकते हैं या फिर इसे एक स्टीकर के फॉर्म में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








