Home
Apps

WhatsApp ने नया फीचर किया रोल आउट, फोटो , वीडियो HD क्वालिटी में कर सकेंगे शेयर, ऐसे करेगा काम

WhatsApp Photos In HD: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स रोलआउट करता रहता है। इसी के तहत कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है। जिसकी मदद से अब यूजर्स अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारजनों को HD क्वालिटी में फोटोज और वीडियोज भेज सकेंगे। कंपनी ने पहले इसे iOS के लिए वॉट्सऐप और एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप के लिए बीटा टेस्टिंग फीचर शुरू किया था, जिसे अब सभी के लिए लाया जा रहा है। तो चलिए आगे जानते हैं, कि इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

मार्क जुकरबर्ग ने किया पोस्ट

वॉट्सऐप ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया था कि, नए अपडेट से यूजर्स को HD या स्टेंडर्ड क्वालिटी में फोटो सेंड करने की फैसिलिटी मिलेगी। हालांकि फोटो को लोड होने में थोड़ा समय लग सकता है। एचडी में फोटो सेंड हुई है, तो वो स्टोरेज भी ज्यादा लेगी। इसी के साथ मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया कि, वॉट्सऐप पर फोटो साझा करने को अभी एक अपग्रेड मिला है, और अब आप एचडी में भेज सकते हैं।

अब WhatsApp पर HD क्वालिटी में शेयर कर सकेंगे फोटो, यहां जानें प्रोसेस

HD क्वालिटी में ऐसे भेजें फोटो और वीडियो

सबसे पहले WhatsApp को ओपन करें। इसके बाद HD फोटो भेजने के लिए चैट को एक्सेस करें। इसके बाद गैलेरी फोटो को एक्सेस करने के लिए कैमरा आइकन पर टैप करें। अब Send बटन दबाएं। वॉट्सऐप पर एक पॉप-अप पूछेगा कि क्या आप फोटो को 'स्टैंडर्ड क्वालिटी (1,365x2,048 पिक्सल) या 'HD क्वालिटी' (2,000x3,000 पिक्सल) में भेजना चाहते हैं। इनमें से एक ऑप्शन को सेलेक्ट करें और फोटो रिसीवर को भेज दिया जाएगा। एचडी फोटो को निचले बाएं कोने में 'HD' के रूप में मार्क किया जाएगा।

वॉट्सऐप ने इस फीचर को लेकर बताया कि, स्टैंडर्ड क्वालिटी डिफॉल्ट रहेगी। इसका मतलब है कि, फोटो को सिलेक्ट करके सेंड करेंगे तो फोटो स्टैंडर्ड साइज में जाएंगी। एचडी में भेजने के लिए आपको ऑप्शन पर क्लिक करना अनिवार्य होगा। कुछ हफ्तों में इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Under the new update of WhatsApp, you will be able to send photos in HD quality. The company had earlier started beta testing feature for WhatsApp for iOS and WhatsApp for Android, which is now being rolled out to everyone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X