2025 में WhatsApp में होगा बड़ा बदलाव, नए साल में मिलेगा नया एक्सपीरियंस और ये नए फीचर्स
WhatsApp ने 2025 में नए साल के मौके पर अपने यूजर्स के लिए कई नए और रोमांचक Features पेश किए हैं, जो आपके मैसेजिंग और कॉलिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे।
इन नए अपडेट्स का लाभ उठाने के लिए आपको अपना ऐप अपडेट का लाभ उठाने के लिए आपको अपना ऐप अपडेट करना होगा। आइए जानते हैं कि इस बार WhatsApp में कौन से नए और खास Features जोड़े गए हैं, जो आपके अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे।

वीडियो कॉल के लिए नए फेस्टिव बैकग्राउंड और फिल्टर्स
WhatApp ने वीडियो कॉल्स के लिए फेस्टिव बैकग्राउंड और फिल्टर्स पेश किए हैं, जो आपकी कॉल को और भी आकर्षक और मजेदार बना देंगे। ये नए बैकग्राउंड और इफेक्ट्स वीडियो कॉलिंग अनुभव को खास बनाने में मदद करेंगे।
एनिमेटेड रिएक्शन
WhatsApp ने चैट में प्रतिक्रियाओं को और भी मजेदार बना दिया है। अब जब आप किसी मैसेज पर सेलिब्रेशन इमोजी का उपयोग करेंगे, तो एक खूबसूरत 'कंफेटी एनीमेशन' दोनों यूजर्स की स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अवतार
WhatsApp ने नए साल के अवसर पर विशेष स्टिकर पैक और अवतार स्टिकर्स पेश किए हैं। ये स्टिकर्स आपके मैसेजिंग एक्सपीरियंस को और खास बनाएंगे।
इसके अलावा व्हाट्सअप ने कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए अपडेट्स पेश किए हैं। इन बदलावों के आपकी कॉल्स अब और भी सहज, सुविधाजनक हो जाएगी।
ग्रुप कॉल में पार्टिसिपेंट का चुनाव
WhatsApp ने ग्रुप कॉल्स में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसके तहत यूजर्स कॉल शुरू करते समय खास मेंबर को चुन सकते हैं। यानी कि आप अपनी कॉल में केवल उन्हीं लोगों को शामिल कर सकते हैं, जिनसे आप बात करना चाहते हैं।
WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसके तहत उपयोगकर्ता वीडियो कॉल्स के दौरान भी हाई-रिजॉल्यूशन वीडियो का आनंद ले सकेंगे। यह फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








