व्हाट्सएप पर जल्द मिलने वाला है यह नया सर्च कॉन्टेक्ट फीचर, अभी बीटा यूजर्स कर सकते हैं टेस्टिंग
मेटा का स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब एक नया फीचर लेकर आया है। व्हाट्सएप अब आपको कॉन्टैक्ट खोजने के लिए एक नया ऑप्शन दे रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन यूजर्स को कॉन्टेक्ट डिटेल पेज से इंस्टेंट सर्च करने की अनुमति देगा और बीटा फीचर को कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट भी कर दिया है।

व्हाट्सएप ने पेश किया नया सर्च कॉन्टेक्ट का फीचर
इस नए फीचर के बारे में सबसे पहले फीचर ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo पर स्पॉट किया गया। कॉन्टेक्ट डिटेल पेज को पिछले साल एक नया डिजाइन मिला था। और अब, व्हाट्सएप इस नए सर्च शॉर्टकट को रिडिज़ाइन किए गए कॉन्टेक्ट पेज पर ला रहा है।
WABetainfo ने रिपोर्ट के साथ कॉन्टेक्ट डिटेल पेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। अपडेट किए गए कॉन्टेक्ट डिटेल पेज के भीतर, व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग बटन के बगल में एक नया सर्च आइकन दिखाई पड़ता है। कुछ Android बीटा टेस्टर्स के लिए नया शॉर्टकट रोल आउट किया जा रहा है।
साथ ही कुछ व्हाट्सएप ग्रुप चैट जानकारी पर सर्च करने के लिए समान शॉर्टकट की भी सूचना दी गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया फीचर बीटा वर्जन का हिस्सा है, इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं है।
WhatsApp के इस नए फीचर का इस्तेमाल कैसे करें
नया सर्च शॉर्टकट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए, Android यूजर्स को Google Play Store पर अपने एप्लिकेशन को 2.22.6.3 बीटा वर्जन में अपडेट करना होगा। हालांकि व्हाट्सएप अभी इसे धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा हैं।
हालांकि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप इस फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन कब रोल आउट करेगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही यह फीचर iOS और डेस्कटॉप वर्जन में भी आयेगा या नहीं, ऐसी कोई जानकारी WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में नहीं दी है। लेकिन बीटा टेस्टिंग में जाने के बाद यूजर्स को स्टेबल वर्जन जल्द ही मिल जाता है।
व्हाट्सएप का नया कवर फ़ोटो फीचर
व्हाट्सएप अपनी मूल कंपनी फेसबुक जैसा एक फीचर भी लेकर आने वाली है। दरअसल WhatsApp Business अकाउंट में अब यूजर्स कवर फ़ोटो लगा पाएंगे। जैसे Facebook में कवर फ़ोटो होता है वैसे ही व्हाट्सएप बिजनेस खातों में भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications