Home
Apps

Happy New Year 2026: WhatsApp में आए नए फीचर्स, चैट, कॉल और Status हुए और भी खास

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। कंपनी का कहना है कि New Year's Day WhatsApp के लिए साल का सबसे व्यस्त दिन होता है, जब मैसेज और कॉल्स की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने बातचीत, कॉलिंग और Status अपडेट्स को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए ये नए टूल्स पेश किए हैं। इन नए फीचर्स का मकसद लोगों को नए साल के मौके पर दोस्तों, परिवार और ग्रुप्स के साथ बेहतर तरीके से जुड़े रहने में मदद करना है।

Happy New Year 2026: WhatsApp में आए नए फीचर्स, चैट और कॉल हुए और खास

चैट और कॉल्स के लिए नए New Year टूल्स

नए साल के मौके पर WhatsApp ने कुछ लिमिटेड-टाइम फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसमें सबसे पहले 2026 थीम वाला नया स्टिकर पैक शामिल है, जिसे यूजर्स पर्सनल और ग्रुप चैट्स में भेजकर New Year की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

इसके अलावा, वीडियो कॉल्स में अब नए विज़ुअल इफेक्ट्स जोड़े गए हैं। कॉल के दौरान यूज़र्स इफेक्ट्स मेन्यू से फायरवर्क्स, कन्फेटी और स्टार एनिमेशन जैसे ऑन-स्क्रीन इफेक्ट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कॉल खत्म करने या किसी दूसरे ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp ने Animated Message Reactions को भी फिर से पेश किया है। जब कोई यूजर किसी मैसेज पर कन्फेटी इमोजी से रिएक्ट करता है, तो चैट के अंदर एक छोटा एनिमेशन दिखाई देता है। यह फीचर खासतौर पर New Year wishes और ग्रुप अनाउंसमेंट्स के लिए उपयोगी है।

Status अपडेट्स में अब एनिमेशन का सपोर्ट

WhatsApp ने अपने Status फीचर को भी अपग्रेड किया है। अब यूजर्स पहली बार Animated Stickers को Status में जोड़ सकते हैं। इसके लिए खास 2026 लेआउट्स भी दिए गए हैं, जिनमें एनिमेटेड एलिमेंट्स जोड़कर New Year greeting पोस्ट की जा सकती है।

कई यूजर्स एक-एक चैट में मैसेज भेजने के बजाय Status के जरिए सभी कॉन्टैक्ट्स को शुभकामनाएं देना पसंद करते हैं। नया अपडेट इस अनुभव को और ज्यादा क्रिएटिव बनाता है।

ग्रुप चैट्स में प्लानिंग हुई और आसान

WhatsApp ने ग्रुप चैट्स में प्लानिंग टूल्स को भी हाइलाइट किया है, जो नए साल के जश्न और गेट-टुगेदर में काफी काम आते हैं। अब यूजर्स ग्रुप चैट के अंदर ही Events बना सकते हैं, उन्हें Pin कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन शामिल होगा।

इसके साथ ही, Polls की मदद से ग्रुप में खाने, एक्टिविटी या प्लान पर वोटिंग की जा सकती है। Live Location Sharing से मीटिंग पॉइंट तक पहुंचना आसान होता है और बाकी लोग रियल-टाइम में लोकेशन देख सकते हैं। वहीं, Voice Notes और Video Messages उन लोगों के लिए मददगार हैं, जो फिजिकली शामिल नहीं हो पाते।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X