WhatsApp ने यूज़र्स को ये बड़ी गलती करने से बचा लिया है
व्हाट्सऐप ने इस साल की शुरुआत काफी शानदार की है. इस ऐप में एक जबरदस्त फीचर ऐड किया है जिसकी मदद से यूज़र्स वॉयस कॉल के दौरान यदि वीडियो कॉल करना चाहें तो स्विच कर सकते हैं. अब एक और नया और मजेदार फीचर व्हाट्सऐप में जुड़ने जा रहा है. यह नया फीचर वॉयस कॉल से जुड़ा है, इसकी मदद से अब यूज़र्स अपने रिकॉर्ड किए हुए वॉयस मैसेज को भेजने से पहले चेक कर पाएंगे. फिलहाल यह नया फीचर कंपनी ने अपने iOS यूज़र्स को दिया है. यह लेटेस्ट फीचर 2.18.10 अपडेट में यूज़र्स को मिला है.

एंड्रायड यूज़र्स के लिए भी जल्द आएगा फीचर
व्हाट्सऐप का अपनी ऐप में नए फीचर्स और फंक्शन ऐड करना जारी है. व्हाट्सऐप ने अपने इस लेटेस्ट ऑडियो मैसेज को भेजने से पहले सुनने वाले फीचर को अभी iOS यूज़र्स के लिए दिया है. अब उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही इसे एंड्रायड यूज़र्स के लिए भी पेश किया जाएगा. इसी साल पहले व्हाट्सऐप ने एक और नया फीचर व्हाट्सऐप पर दिया था, जो कि वॉयस कॉल को वीडियो कॉल में स्विच करने वाला फीचर था. इसकी मदद से यूज़र्स यदि वॉयस कॉल के बीच में वीडियो कॉल करना चाहें तो उन्हें कॉल बीच में डिसकनेक्ट नहीं करनी होगी. बल्कि एक टैप के जरिए वॉयस कॉल वीडियो कॉल में बदल जाएगी.
अब गलती करने से बचेंगे यूज़र्स
बात रिसेंटली स्पॉट हुए फीचर की करें तो यह नया ऑडियो कॉल को सुनने वाला फीचर और भी शानदार लगता है. अब ऐसे में यूज़र्स गलती करने से बच सकते हैं. मान लीजिए आपने कोई ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड किया और उसमें कुछ गड़बड़ हो गई या फिर गलत मैसेज आपने रिकॉर्ड किया तो अब आप उसको भेजने से पहले सुन सकते हैं जिससे आप कोई गलती भी नहीं करेंगे. जबकि पहले ऑडियो मैसेज को सुनने का कोई ऑप्शन नहीं था, यूज़र्स को मैसेज भेजने के बाद ही पता चलता था कि क्या मैसेज भेजा गया है.

ये भी होगा फायदा
व्हाट्सऐप के इस नए फीचर में एक और शानदार बात है, इसके जरिए अब यदि ऑडियो रिकॉर्ड करते हुए बीच में आपको कोई कॉल आता है तो आपका मैसेज कैंसिल या डिलीट नहीं होगा. बल्कि सेव रहेगा और आप बाद में इसे भेज पाएंगे.


Click it and Unblock the Notifications







