Home
Apps

WhatsApp का नया सिक्योरिटी अपडेट; अब आपके चैट बैकअप रहेंगे Passkey से एन्क्रिप्टेड

अगर आप भी WhatsApp पर अपनी चैट, फोटो या वॉयस नोट्स का बैकअप Google Drive या iCloud में सेव करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Meta के स्वामित्व वाली इस चैटिंग ऐप ने अब एक नया Passkey-Encrypted Backup फीचर जारी किया है, जो आपकी प्राइवेसी को और भी मजबूत बनाने वाला कदम है।

अब आपके चैट बैकअप रहेंगे Passkey से एन्क्रिप्टेड

WhatsApp बैकअप होगा Passkey से सिक्योर

WhatsApp पहले से ही अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) सिस्टम के लिए जाना जाता है, जो चैट, कॉल और मीडिया को किसी तीसरे व्यक्ति से सुरक्षित रखता है। लेकिन अब कंपनी ने इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए बैकअप डेटा के लिए भी पासकी एन्क्रिप्शन लागू कर दिया है।

इस फीचर का मतलब है कि अगर आप अपना फोन बदलते हैं या बैकअप को रिस्टोर करते हैं, तो अब आपके चैट डेटा को केवल आप ही एक्सेस कर पाएंगे, न WhatsApp, न Google, और न ही Apple इसे पढ़ पाएंगे।

क्या है WhatsApp Passkey Backup फीचर?

इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को अब 64 अंकों के लंबे पासवर्ड या एन्क्रिप्शन की की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय WhatsApp बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करेगा, यानी आप अपने फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या स्क्रीन लॉक के ज़रिए ही बैकअप को अनलॉक कर पाएंगे।

इसका फायदा यह है कि पासवर्ड भूल जाने की झंझट खत्म होगी, और बैकअप डेटा का दुरुपयोग लगभग असंभव हो जाएगा।

कैसे अलग है यह सिक्योरिटी सिस्टम?

अब तक WhatsApp का बैकअप क्लाउड स्टोरेज (जैसे Google Drive या iCloud) में स्टोर तो होता था, लेकिन एन्क्रिप्शन की की जिम्मेदारी यूजर पर होती थी। बहुत से यूजर इसे सेफ तरीके से मैनेज नहीं कर पाते थे।

नए Passkey Backup System में यह जिम्मेदारी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी पर आ जाती है। मतलब, अगर कोई हैकर आपके Google Drive अकाउंट तक पहुंच भी जाए, तो भी वह बैकअप डेटा नहीं पढ़ पाएगा क्योंकि वह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा और पासकी डिवाइस के अंदर ही सेव होगी।

ग्लोबल रोलआउट और अवेलिबिलिटी

WhatsApp ने बताया कि यह फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। आने वाले हफ्तों में Android और iOS दोनों यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा, लेकिन इसके लिए आपको ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके ऐप में यह फीचर आया या नहीं, तो WhatsApp Settings → Chats → Chat Backup में जाएं>यहां "Passkey-encrypted Backup" विकल्प दिखे तो समझिए कि यह आपके लिए एक्टिवेट हो गया है।

WhatsApp की Encryption Legacy

कंपनी के अनुसार, आज WhatsApp पर रोजाना 100 अरब से ज्यादा मैसेज भेजे जाते हैं, और यह सभी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहते हैं। अब बैकअप को भी यही स्तर की सिक्योरिटी मिलने से ऐप का प्राइवेसी इंफ्रा

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Passkey Backup Launched: Chats Now Fully Secure on Google Drive and iCloud
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X