Home
Apps

WhatsApp ने पेश किया एक नया फीचर, अब 7 दिन बाद भी मैसेज को कर सकेंगे सभी के लिए हाइड

व्हाट्सएप (WhatsApp) यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए iOS और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर अपडेट जारी करता रहता है। अब, कंपनी ने आपके गायब होने वाले मैसेजों को कंट्रोल करने के लिए और ऑप्शन्स जोड़े हैं। ऐप अब यूजर्स को सभी नई चैट के लिए डिफ़ॉल्ट रूप से गायब होने वाले मैसेजों को ऑन करने की अनुमति देगा और उन्हें मैसेजों को गायब कब तक के लिए करना है उसका भी ऑप्शन दे रहा हैं।

WhatsApp ने पेश किया एक नया फीचर, अब 7 दिन बाद भी मैसेज को कर सकेंगे सभी के लिए हाइड

इस प्रकार अब यूजर्स को नई सेटिंग में 4 ऑप्शन मिलेंगे जिसके अनुसार वो अपने मैसेजों को गायब (Disappearing Message) करने के लिए लागू किया जा सकता है। इस प्रकार अब WhatsApp यूजर्स को 3 अलग-अलग ऑप्शन देती है जिसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन शामिल है। इस प्रकार अब यूजर्स 7 दिन बाद भी अपने मैसेज को हटा सकते हैं।

WhatsApp पर मैसेज हाइड में अलग-अलग टाइम कैसे सेट करें

स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको WhatsApp ऐप को Google Play Store या Apple ऐप स्टोर से अपडेट करने की जरूरत होगी।

स्टेप 2: इसके बाद व्हाट्सएप को ओपन करें और ऊपरी दाएं कोने में स्थित हैमबर्गर आइकन पर टैप करें।

स्टेप 3: अब आपको Settings के ऑप्शन पर टैप करना होगा और फिर 'Account' टैब को ओपन कर दें।

स्टेप 4: अब 'Privacy' टैब पर टैप करें और 'Default Message Timer' चुनें।

स्टेप 5: यहाँ आपको अपने अनुसार समय चुन लेना है, ज्यादातर हमें 7 दिनों के फीचर को चुनना ही सही लगता है। क्योंकि 90 दिन बहुत ज्यादा होते हैं।

इस प्रकार अगर आप 7 दिन का समय चुनते हैं, तो आप किसी मैसेज को 7 दिन से पहले हटाएंगे तो सामने वाले यूजर के फोन से भी मैसेज हट जाएगा।

आपको याद दिला दें कि व्हाट्सएप (WhatsApp) ने नवंबर 2020 में अपने गायब होने वाले मैसेजों (Disappearing Messages) के लिए फीचर को शुरू किया था। और अब इसमें अलग-अलग टाइम सेट करने का ऑप्शन जोड़ा है।

साथ ही कुछ महीनों पहले WhatsApp ने व्यू वन्स का फीचर भी जोड़ा था जिसमें वीडियो और फोटो एक बार ओपन होने के बाद गायब (Hide) हो जाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Roll Out New feature for Disappearing Messages
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X