Home
Apps

व्हाट्सएप ने रोल आउट किया यह नया ग्रुप कॉलिंग फीचर, जानें विस्तार से

व्हाट्सएप ने ग्रुप के लिए एक नया फीचर पेश किया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने ग्रुप चैट में अपनी जॉइनेबल कॉल्स फीचर्स के विस्तार की घोषणा की है। व्हाट्सएप का यह नया फीचर ग्रुप कॉल में शामिल होना आसान बनाता है। यूजर्स को अब शुरुआत में ही कॉल जॉइन करने की जरूरत नहीं होगी। जब भी उन्हें सही समय लगे, वे चल रहे ग्रुप कॉल में शामिल हो सकते हैं।

व्हाट्सएप ने रोल आउट किया यह नया ग्रुप कॉलिंग फीचर, जानें विस्तार से

गौरतलब हो कि व्हाट्सएप ने इस साल जुलाई में पर्सनल चैट के लिए जॉइनेबल कॉल फीचर पेश किया था। ग्रुप के लिए जॉइन करने योग्य कॉल सुविधा भारत सहित विश्व स्तर पर जारी की गई है।

ग्रुप चैट के इस नए फीचर की घोषणा करते हुए, व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, "हम आपके ग्रुप के साथ सहज रूप से जुड़ना आसान बना रहे हैं। अपने ग्रुप के साथ किसी भी समय, सहजता से, और सीधे चैट व्यू से एक क्लिक के साथ चल रही कॉलों में शामिल हो सकेंगे।"

WhatsApp ने आगे कहा, "ग्रुप कॉलिंग की पॉपुलरिटी बढ़ने के साथ, जॉइनेबल कॉल्स को इंटीग्रेट करने से व्हाट्सएप यूजर्स को अपने फैमिली और दोस्तों के ग्रुप से जुड़ने का एक नया सहज तरीका मिल जाता है।"

कैसा है व्हाट्सएप का नया ग्रुप कॉलिंग फीचर और कैसे करता है काम

व्हाट्सएप का नया फीचर यूजर्स को ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल में शामिल होने की परमिशन देता है, भले ही उन्होंने शुरुआत में इसे मिस कर दिया हो। यह फीचर यूजर्स को एक ग्रुप कॉल को बीच में ही छोड़ने और अगली बार जब चाहें फिर से जुड़ने का मौका देगा। यह फीचर काफी हद तक उसी तरह काम करता है जैसे अन्य वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म काम करते हैं जैसे कि माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, गूगल मीट, जूम, और बहुत कुछ।

इस फीचर के रोल आउट होने से पहले तक व्हाट्सएप यूजर्स बीच ग्रुप कॉल में शामिल नहीं हो सकते थे। हालांकि, जो यूजर्स ग्रुप कॉल का हिस्सा हैं, उनके पास और लोगों को जोड़ने का ऑप्शन मिलता था।

नए फीचर के लॉन्च के साथ, WhatsApp पर ग्रुप कॉल अब प्रतिभागियों के नाम के बजाय ग्रुप का नाम दिखायेगा। इसके अलावा, ग्रुप के बाहर के कॉन्टैक्ट्स मैसेजिंग ऐप ओपन करते ही देख पाएंगे कि कौन सा ग्रुप कॉल में व्यस्त है। व्हाट्सएप ने यह भी कहा कि ये कॉल एक अलग लाइट रिंगटोन दिखाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp rolled out a new group call feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X