Home
Apps

WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अब गायब होने वाले मैसेजस को कर पाएंगे सेव

WhatsApp यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अब गायब होने वाले मैसेजस को कर पाएंगे

WhatsApp Update: अगर आप भी WhatsApp यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाया है। जिसके तहत अब आप गायब होने वाले मैसेजस को सेव कर सकते हैं। हालांकि सेंडर को ही ये तय करना होगा कि आप कौन सा मैसेज संभाल कर रख सकते हैं।

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए 'keep in chat' फीचर को रोलआउट किया है। जिसके अंतर्गत अब यूजर्स गायब होने वाले मैसेजस को अपने पास सेव करने की खास फैसिलिटी मिल रही है। हालांकि सेंडर को यह पावर दी गई है कि उसका कौन सा मैसेज आप सेव कर सकते हैं यानि की ये सेंडर ही तय करेगा कि आप कौन सा मैसेज अपने पास रख सकते हैं।

आइए आपको इस नए फीचर के बारें में बताते हैं कि, यह आपके मोबाइल में कैसे काम करेगा। मेटा द्वारा लाए गए 'कीप इन चैट' नाम के इस फीचर के तहत सेन्डर को एक खास तरह की क्षमता दी जा रही है, कि वह तय करेगा कि, उसके भेजे गए मैसेज को रिसीवर सेव कर सकता है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक नोटिफिकेशंन आएगा, जिसमें आपको इस परमिशन को मान्यता देना होगा। आपके परमिशन के बाद आपके द्वारा भेजे गए मैसेज या वॉइसनोट को रिसीवर आगे के लिए सेव कर रख सकता है।

इसी के साथ कंपनी अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक और फीचर पेश करने वाली है। जिससे यूजर्स अपनी प्राइवेसी को पहले से ज्यादा सुरक्षित कर पाएंगे। आपको बता दें, अभी कंपनी 'चैट लॉक' फीचर पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स को इंडिविजुअल चैट्स पर लॉक लगाने की सुविधा दी जा सकती है। इसका मतलब हुआ कि, अगर आप किसी चैट को सबसे छिपाना चाहते हैं तो ये काम इस आने वाले फीचर के अंतर्गत कर पाएंगे। जिसके लिए आपके पास पासवर्ड और फिंगरप्रिंट की सुविधा दी जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp has brought a new feature for its users. Under which now you can save the disappearing messages. However, it is up to the sender to decide which messages you can retain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X