व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए आई सबसे बड़ी खबर!
व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। आपका पसंदीदा व्हाट्सएप अब एकदम सिक्योर, एन्क्रिप्टेड हो गया है। इसका मतलब अब मैसेज भेजने वाले और मैसेज को रिसीव करने वाले के अलावा उसे कोई अन्य नहीं पढ़ सकता है। साथ ही अब आपके व्हाट्सएप मैसेज के हैक होने का भी खतरा ख़त्म हो गया है। इतना ही नहीं खुद व्हाट्सएप ऑफिशियल भी मैसेज नहीं पढ़ सकते हैं।

वॉट्सऐप अपने यूज़र्स को चैटिंग, ग्रुप चैटिंग और वॉइस कॉल की सुविधाएं उपलब्ध कराता है। जिसके चलते उसमें डाटा लीक होने की संभावनाएं सामान्य से अधिक रहती है। यह भी एक कारण है कि कंपनी ने ऐसा फैसला लिया है। यूज़र की सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए यह एक अच्छा कदम है।

एन्क्रिप्शन के जरिए किसी भी डाटा को इस तरह सिक्योर किया जाता है कि कोई भी अन्य या नॉन ऑफिशियल उसको नहीं पढ़ सके। इसे अनलॉक करना लगभग नामुमकिन है। अनलॉक करने के लिए यूजरनेम, पासवर्ड और खास एल्गॉरिथम की जरूरत होती है।

तो अब व्हाट्सएप यूज़र निश्चिंत होकर बैठ जाएं, उनकी जानकारी या मैसेज कैसे भी लीक नहीं हो सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







