Home
Apps

WhatsApp ने रोल आउट किये वॉइस मैसेज के लिए 6 नए धाँसू फीचर्स

मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बुधवार को वॉयस मैसेज के लिए कुछ नए फीचर्स को रोल आउट किया है जो पिछले काफी समय से चर्चा में थे। ये फीचर वॉयस मैसेज के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे। हालांकि बता दें कि इनमें से ज्यादातर फीचर्स iOS यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध हैं।

WhatsApp ने रोल आउट किये वॉइस मैसेज के लिए 6 नए धाँसू फीचर्स

WhatsApp ने रोल आउट किये वॉइस मैसेजिंग के लिए 6 नए धाँसू फीचर्स

इन फीचर्स को व्यापक रूप से रोलआउट किया जा रहा है और अब यह Android और iOS के ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। व्हाट्सएप ने कहा कि लोग रोजाना औसतन सात अरब वॉयस मैसेज भेज रहे हैं। मैसेजिंग ऐप ने दावा किया कि ये वॉयस मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं।

WhatsApp ने पेश किए ये 6 नए फीचर्स

आउट ऑफ चैट प्लेबैक:

अब यूजर्स को वॉइस मैसेज सुनने के लिए ऐप को खुला रखने की आवश्यकता नहीं है। यह उन्हें मल्टीटास्क करने या अन्य मैसेजों को पढ़ने की परमिशन देता है।

फास्ट प्लेबैक ऑन फॉर्वर्डेड मैसेज

यूजर्स अब फास्ट स्पीड से वॉइस मैसेज सुन सकते हैं। वॉइस मैसेजों को 1.5 या 2 गुना गति से चलाया जा सकता है।

ड्राफ़्ट प्रिव्यू:

यूजर्स अब भेजने से पहले अपने रिकॉर्ड किए गए वॉइस नोट सुन सकते हैं।

रिकॉर्डिंग के दौरान वॉयस मैसेज को पॉज करना:

इस फीचर की मदद से यूजर्स अब रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकेंगे और जब चाहें तब फिर से शुरू कर सकेंगे। WhatsApp ने एक बयान में कहा, "वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करते समय, अब आप रिकॉर्डिंग को पॉज कर सकते हैं और फिर दुबारा स्टार्ट करके रिकॉर्ड कर सकते हैं।"

वेवफॉर्म विज़ुअलाइज़ेशन:

यह वॉइस मैसेज पर साउंड का एक विज्युअल दिखाता है। यह फीचर ड्राफ्ट प्रीव्यू टूल के साथ रिकॉर्डिंग को फॉलो करने में मदद करेगा। यूजर्स अपने वॉयस मैसेज भेजने से पहले उन्हें सुन सकते हैं।

रिमेम्बर प्लेबैक:

WhatsApp यूजर्स अब वॉइस मैसेजों को रोक भी सकते हैं। व्हाट्सएप ने कहा, "यदि आप वॉयस मैसेज सुनते समय रुक जाते हैं, तो चैट पर लौटने पर आप वहीं से शुरू कर सकते हैं जहां से आपने छोड़ा था।"

ये फीचर आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किये जाएंगे। और हम इन सभी फीचर्स का मजा ले पाएंगे। हालांकि इनमें से कुछ फीचर्स टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp rolls out 6 cool features for voice messages
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X