Home
Apps

WhatsApp का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट! कॉलिंग, स्टेटस और Meta AI में आए धमाकेदार फीचर्स, चैटिंग का मजा दोगुना

Meta-owned WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा बड़ा अपडेट लेकर आया है, जो ऐप के लगभग हर सेक्शन को छूता है। चाहे आप रोज़ाना चैट करें, ग्रुप कॉल में शामिल हों या स्टेटस स्क्रोल करते हुए शाम बिताएं। इस नए रोलआउट में कुछ न कुछ आपके लिए जरूर है।

कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस अपडेट में कॉलिंग, स्टेटस और Meta AI, तीनों में बड़े बदलाव शामिल हैं। खास बात ये कि भारतीय यूजर्स को इनमें कई फीचर्स बेहद काम के लगने वाले हैं।

WhatsApp का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट!

WhatsApp Calling में आया कमाल

अब अगर आपका कॉल किसी ने मिस कर दिया, तो आपको चैट पर जाकर मैसेज टाइप करने या वॉयस नोट भेजने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp अब मिस्ड कॉल के तुरंत बाद एक ऑटो-पॉपअप विकल्प देगा, जहां से आप सीधे वॉयस या वीडियो मैसेज छोड़ सकते हैं।

यह फीचर काफी टाइम बचाता है और खासकर उन सिचुएशन्स में काम आता है जब आप किसी को जल्दी कुछ बताना चाहते हैं।

Voice Chats में अब रिएक्शन का नया तरीका

WhatsApp ने वॉयस चैट्स में एक दिलचस्प बदलाव किया है। अब आप बात सुने बिना तोड़े, छोटे-छोटे रिएक्शंस भेज सकते हैं, जैसे बातचीत के बीच "cheers" करना या अपनी सहमति जताना। इससे ग्रुप चैटिंग अनुभव और स्मूथ हो जाता है।

Group Video Calls अब और आसान

WhatsApp ने ग्रुप वीडियो कॉल्स में भी एक स्मार्ट एडिशन किया है। अब इंटरफेस ऑटोमैटिकली उस शख्स को हाइलाइट करेगा जो बोल रहा है। इससे बहु-पार्टिसिपेंट कॉल्स में बातचीत को फॉलो करना काफी आसान हो जाता है।

WhatsApp Status अब और इंटरएक्टिव

अगर आप WhatsApp Status पर क्रिएटिव चीज़ें पोस्ट करना पसंद करते हैं, तो यह अपडेट आपको खासतौर पर पसंद आएगा। अब स्टेटस में म्यूज़िक लिरिक्स, इंटरएक्टिव क्वेश्चन स्टिकर्स और कई नए विजुअल इफेक्ट्स जोड़ने का विकल्प मिलेगा।

Meta AI का बड़ा रोल

Meta AI अब स्टेटस को एक नए लेवल पर ले जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि इसके इमेज जनरेशन टूल को Midjourney और Flux जैसी टेक्नोलॉजीज़ से अपग्रेड किया गया है। इसका मतलब है कि आप अब स्टेटस पर और भी रियलिस्टिक और हाई-क्वालिटी AI इमेजेस शेयर कर पाएंगे।

सबसे दिलचस्प फीचर है, स्टिल फोटो को एनिमेट करके छोटी वीडियो में बदलना। इसे आप चाहें तो स्टेटस में लगा सकते हैं या सीधे चैट में भेज सकते हैं।

डेस्कटॉप ऐप को मिला स्मार्ट रिफ्रेश

WhatsApp Desktop का अनुभव पिछले कुछ महीनों से लगातार सुधर रहा है, और इस अपडेट में इसे एक बड़ा रिफ्रेश मिला है।

Media Tab हुआ और पावरफुल

अब Windows, Mac और Web, तीनों प्लेटफॉर्म्स पर एक नया मीडिया सेक्शन दिया गया है, जहां आप सभी चैट्स से डॉक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो और लिंक एक ही जगह से खोज सकते हैं। इसके अलावा, लिंक प्रीव्यू को छोटा और कॉम्पैक्ट किया गया है, जिससे चैट स्क्रीन कम भरी हुई लगती है।

क्यों पसंद आएगा यह अपडेट?

भारत में WhatsApp यूज़र्स की संख्या करोड़ों में है, और यहां लोग चैटिंग, स्टेटस शेयरिंग और वीडियो कॉलिंग का खूब इस्तेमाल करते हैं। मिस्ड कॉल मेसेजिंग, एनिमेटेड स्टेटस और एक टैप में मीडिया सर्च जैसे फीचर्स रोजमर्रा के यूज़र्स के लिए काफी प्रैक्टिकल साबित होंगे।

यह अपडेट WhatsApp को चाटिंग प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाकर एक स्मार्ट पर्सनल असिस्टेंट जैसा अनुभव देता है, जहां Meta AI, क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन एक साथ काम करते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X